Online Game खेलते हुए युवक से हुई दोस्ती, 3 महीने बाद लड़की ने कर दिया कांड, पुलिस भी पड़ी सुस्त
Online Game की वजह से एक परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। 14 दिन से नाबालिग युवती घर से लापता है। वहीं परिजनों का आरोप है कि ऑनलाइन गेम खेलते हुए युवक से दोस्ती हुई थी, उसी ने बच्ची को भगाया है।

Online Game खेलने का चलन युवाओं में बढ़ता ही जा रहा है और इसके कई दुष्परिणाम की खबरें देखने को मिल रही है। बिहार की राजधानी पटना से ऑनलाइन गेम खेलने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां 15 साल की नाबालिंग युवती को ऑनलाइन गेम खेलते हुए अनजा लड़के से दोस्ती हुई। पिछले तीन महीने से वह युवती ऑनलाइन गेम खेल रही थी। इस दौरान युवक से उसकी बातचीत भी शुरू हुई। 13 जनवरी को नाबालिग युवती पटना से गोपालगंज अपने घर के लिए निकली थी, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंची है। युवती के घर वाले अपनी बच्ची को ढूंढते-ढूंढते परेशान हो गए हैं। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस की संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
Recommended Video

Online Game बना मुसीबत !
नाबालिग युवती के परिजनों की मानें तो ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान उनकी बच्ची चंदन नाम के युवक के संपर्क में आई। युवती की दोस्त ने से इस बाबत जानकारी मिली की उनकी बच्ची चंदन कुमार पांडेय नाम के युवक के साथ बातचीत करती है। चंदन ने बताया था कि वह हैदराबाद में रहता है। वहीं परिजनों ने युवक का मोबाइल नंबर भी पुलिस को देकर मामले में तफ्तीश की गुहार लगाई है। परिवार वालों ने कहा कि चंदन उनकी बच्ची से अक्सर बात किया करता था, उसी ने लड़की को भगा दिया है।

13 जनवरी से लापता है युवती
युवती के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को चंदन का नंबर दे दिया उसके बाद भी पुलिस उसके बारे में पता नहीं लगा रही है। चंदन हैदराबाद का ही रहने वाला है या कहीं और का है, उसका पेशा क्या है ? पुलिस इन सब मामले में कोई तफ्तीश नहीं कर रही है। लापता हुई युवती के परिवार वाले गोपालगंज जिले के निवासी हैं। वहीं युवती के पिता बैंगलुरू में काम करते हैं। अप्रैल 2022 में युवती की बड़ी बहन पटना में पढ़ाई करने लिए आई थी, बहादुरपुर में किराए का मकान लेकर रह रही थी। कुछ दिनों बाद उसकी छोटी बहन भी पढ़ाई करने के लिए पटना पहुंच गई। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग युवती की 13 जनवरी को किसी बात को लेकर अपनी बड़ी बहन से बहस हो गई।

बड़ी बहन से बहस होने पर छोड़ा घर !
बड़ी बहन से बहस होने के बाद नाबालिग युवती ने कपड़े वगैरह पैक किया और बहन से तीस रुपये लिए सुबह 8 बजे के करीब घर (गोपालगंज) जाने के लिए निकली और पटना जंक्शन पहुंच गई। रेलवे स्टेशन से पहुंचकर उसने अपनी बहन को कॉल भी किया। उसके बाद से नंबर बंद आ रहा है। युवती जब घर नहीं पहुंची तो उसकी बड़ी बहन बहादुपुर थाना (पटना) शिकायत दर्ज कराने पहुंची, लेकिन पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए 24 घंटे इतज़ार करने की बात कहते हुए किनारा कर लिया।

विधायक के हस्तक्षेप पर हुआ मामला दर्ज
पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करने की बात की जानकारी जब युवती की मां को पता चली तो वह पटना पहुंची। पुलिस ने फिर भी शिकायत दर्ज नहीं किया। इसके बाद अरुण कुमार सिन्हा (भाजपा विधायक, कुम्हरार) के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने 16 जनवरी को IPC की धारा 363 और 366A के तहत मामला दर्ज किया। FIR नंबर 16/2023 दर्ज होने के बाद भी पुलिस सुस्त पड़ी हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नज़र नहीं आ रहे हैं। मामले की जांच की जिम्मेदारी महिला सब इंस्पेक्टर मुन्नी कुमारी को दी गई है, लेकिन जानकारी मिल रही है कि वो छुट्टी पर हैं। 1 फरवरी को ड्यूटी पर ज्वाइन करेंगी।
ये भी पढ़ें: 'Pathaan' का विरोध करना बजरंग दल और ABVP को पड़ा महंगा, पोस्टर फाड़ने वाले की तलाश में पुलिस
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications