Khesari Lal Yadav Net Worth: खेसारी लाल यादव की पत्नी लड़ेंगी बिहार चुनाव? कितनी संपत्ति है सुपरस्टार के पास

Khesari Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों न सिर्फ अपने गानों और फिल्मों की वजह से सुर्खियों में हैं, बल्कि अब राजनीति की गलियारों में भी उनका नाम गूंज रहा है। खबर है कि खेसारी या उनकी पत्नी चंदा देवी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं।

चर्चा ज्यादा उनकी पत्नी के नाम पर है, जो मांझी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बन सकती हैं। लेकिन फिलहाल सुर्खियों का केंद्र खेसारी की आलीशान लाइफस्टाइल और उनकी भारी-भरकम संपत्ति है। आइए जानते हैं आखिर कितनी दौलत के मालिक हैं खेसारी लाल यादव, जो कभी सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचा करते थे।

Khesari Lal Yadav Net Worth

लिट्टी-चोखा से शुरू हुआ सफर, आज भोजपुरी का सबसे बड़ा नाम

खेसारी लाल यादव की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। बिहार के छपरा जिले के धानाडीह गांव में जन्मे खेसारी का बचपन बेहद संघर्ष भरा था। गरीबी इतनी थी कि उनके पिता मंगरू लाल यादव को कभी सिक्योरिटी गार्ड तो कभी सड़क पर चना बेचकर घर चलाना पड़ता था। उसी माहौल में पले-बढ़े खेसारी ने कभी हार नहीं मानी।

कभी स्टेज पर डांस कर लोगों का मनोरंजन करने वाले खेसारी ने अपने गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाई। बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनका नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफलता का पर्याय बन चुका है।

Khesari Lal Yadav Net Worth

खेसारी लाल यादव की नेट वर्थ: कितनी है कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति 14 करोड़ रुपये से लेकर 20 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। इससे वे भोजपुरी सिनेमा के सबसे अमीर सितारों में शामिल हो चुके हैं। उनकी हर फिल्म लाखों रुपये कमाती है, और वे एक फिल्म के लिए करीब 50 से 60 लाख रुपये फीस लेते हैं। वहीं स्टेज शो और इवेंट्स के लिए वे 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

खेसारी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोरते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जो हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Khesari Lal Yadav Net Worth

करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी गाड़ियां

खेसारी लाल यादव आज शानदार जिंदगी जी रहे हैं। खेसारी लाल यादव के पास मुंबई और पटना में आलीशान फ्लैट हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास छपरा में पुश्तैनी घर भी है।

कारों की बात करें तो वे लैंड रोवर डिफेंडर और टोयोटा जैसी लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। कभी मिट्टी के घर में पले खेसारी आज करोड़ों की गाड़ियों में घूमते हैं, ये उनके संघर्ष और सफलता की असली कहानी बयां करता है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के "एंटरटेनमेंट किंग"

खेसारी लाल यादव सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि सिंगर भी हैं। उनके गाने बिहार ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में लोगों की जुबान पर रहते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। उनकी आवाज और उनकी एनर्जी ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का फेवरेट बना दिया है।

निजी जिंदगी और संघर्ष की कहानी

खेसारी की पत्नी चंदा देवी हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। जब खेसारी मुंबई में काम की तलाश में संघर्ष कर रहे थे, तब परिवार का पूरा भार चंदा देवी ने संभाला। अब वही चंदा देवी बिहार की राजनीति में कदम रख सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह जोड़ी बिहार की पॉलिटिक्स में भी "ब्लॉकबस्टर" साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+