VIDEO: 'तुम्हारा चयन तय है..', रिजल्ट से पहले खान सर ने कर दी थी सिलेक्शन की भविष्यवाणी, अब बनीं DSP
BPSC Result khan sir news, पटना के जीएस रिसर्च सेंटर वाले खान सर को शायद ही कोई स्टूडेंट होगा, जो नहीं जानता होगा। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें वे मजेदार अंदाज में लोगों को जानकारियां देते दिखते हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों खान सर का एक औऱ वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक लड़की को उसके सिलेक्शन से पहले यह कहते दिख रहे हैं कि, वह चिंता ना करें , सिलेक्शन तय है।

बता दें कि, बिहार लोक सेवा आयोग ने 15 जनवरी को संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। 322 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसी में प्रेरणा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया था। उनके चयन के बाद खान सर और उनके एक मॉक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है।
हाजीपुर जिले की रहने वाली प्रेरणा सिंह ने खान सर के संस्थान केजीएस से बीपीएससी की तैयारी की थी। बिहार राज्य सेवा में डिप्टी एसपी बनी प्रेरणा सिंह ने बताया कि, उनके सिलेक्शन से पहले ही खान सर ने भविष्यवाणी कर दी थी, उनका इस बार चयन हो जाएगा। उनकी कही बात सही भी निकली।
जिसके बाद से उनका और खान सर का इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में खान सर उन्हें मॉक इंटरव्यू के दौरान फीडबैक देते नजर आ रहे हैं। वे उनसे कुछ चीजें करने और कुछ ना करने की सलाह देते दिखते हैं। इसके बाद वे प्रेरणा सिंह से कहते हैं कि, हमें विश्वास है कि आपका चयन तय है, आराम से बैठ जाइये।
कौन हैं खान सर?
खान सर पटना के एक प्रसिद्ध शिक्षक हैं। जो छात्रों को कम पैसों में कंपटीशन एग्जाम की तैयारियां कराने के लिए जाने जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में उन्होंने खान जीएस रिसर्च सेंटर के नाम से एक यू-ट्यूब चैनल शुरू किया था। जो देखते ही देखते फेमस हो गया। इस चैनल के 22.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यूट्यूब पर उनकी वीडियो को लाखों लोग देखते हैं और उनकी सहजता और देसी अंदाज के लिए काफी पसंद करते हैं।
यूपी के गोरखपुर के रहने वाले खान सर ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एमएससी तक की पढ़ाई की है। पटना में अपना कोचिंग सेंटर चलाते हैं।खान सर यूट्यूब पर सबसे चर्चित शिक्षक हैं। उनकी एक वीडियो को लाखों लोग देखते हैं। वे बड़ी ही सरलता और गहन रूची के साथ करेंट अफेयर्स और जीएस के टॉपिक्स समझाते हैं। जिसे युवा बहुत पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications