KGF-2 ने तोड़ा इस सिनेमा हॉल के 60 सालों का रिकॉर्ड, मूवी देखने के लिए लगी हज़ारों की लाइन
केजीएफ के पहले पार्ट के बाद दर्शकों को केजीएफ 2 के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतेज़ार था। रिलीज के पहले ही दिन से कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है।
पटना, 16 अप्रैल 2022। केजीएफ के पहले पार्ट के बाद दर्शकों को केजीएफ 2 के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतेज़ार था। रिलीज के पहले ही दिन से कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। गुड फ्राइडे के दिन रिलीज़ हुई 'केजीएफ 2 हिंदी संस्करण की कमाई सौ करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए दूसरे दिन 231 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है।केजीएफ 2 ने कन्नड़ फिल्मों के लिए नया रिकॉर्ड बना दिया है। कोरोना काल के बाद काफ़ी इंतेज़ार के बाद थिएटर में मूवी देखने वाले लोगों की क़तार लगी हुई है। मूवी के देखने के लिए हज़ारों की तादाद में दर्शक पहुंच रहे हैं।

सिनेमा हॉल के 60 सालों का टूटा रिकॉर्ड
केजीएफ मे रॉकिंग स्टार यश को 'रॉकी भाई' की तरह के देखने के लिए अब थिएटर की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही टिकट की वेटिंग के लिए लंबी कतारों में भी खड़े हो रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के एक सिनेमा हॉल का केजीएफ 2 ने सालों को रिकॉर्ड तोड़ दिया। आप सोच रहे होंगे कि फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड टूटते हुए तो सुना था लेकिन सिनेमा हॉल का रिकॉर्ड टूटने की बात पहली बार सुन रहे हैं। पूर्णिया (बिहार) में एक रूपबाणी सिनेमा है जिसका निर्माण सन 1960 में हुआ था। वहां का रिकॉर्ड है कि आज तक उस सिनेमा में मॉर्निंग शो 6 बजे नहीं चलाया गाया था।

हज़ारों की तादाद में मूवी देखने पहुंचे दर्शक
केजीएफ 2 रिलीज़ होने से पहले ही इतना ज़्यादा चर्चा में आ गई थी कि पुर्णिया के रूपबाणी सिनेमा हॉल ने अपने 60 सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सुबह 6 बजे से मॉर्निंग शो चालू कर दिया। फ़िल्म का इतना ज़्यादा क़्रेज़ देखने को मिला कि सुबह 6 बज़े भी शो सुपर हाउसफुल चली वहीं। दर्शकों में ऐसी दीवानगी देखने को मिली की 12 बज़े के शो को 11:30 में ही शुरू करवा दिया। वबीं मूवी देखने वालों की दीवानगी यहीं ख़त्म नहीं हुई। जगह नहीं होने के बावजूद भी मूवी देखने के लिए सिनेमां हाल में हज़ारों की तादाद में दर्शक घुस गए और ऊपर-नीचे करते हुए मूवी देखने लग गए। इसके साथ ही क़रीब पांच सौ लोग अगले शो के लिए टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए।

एडवांस बुकिंग 30 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन
रूपबाणी सिनेमा के मालिक ने बताया कि लोग तो मूवी देखने के लिए इतना ज़्यादा दीवाने हो रहे हैं कि वह खड़े होकर भी फिल्म देखने को तौयार हैं।क़रीब एक हज़ार लोग थिएटर के अन्दर जैसे तैसे मूवी देख रहे थे। वहीं पांच सौ लोग इस इंतज़ार में खड़े हैं कि उन्हें किसी भी तरह से अगले शो का टिकट मिल जाए। दर्शकों की भीड़ से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दर्शकों में केजीएफ 2 को लेकर कितना ज़यादा क्रेज़ है। वहीं मूवी की कमाई की बात की जाए तो बाहुबली 2 जैसी हिट फिल्मों को भी केजीएफ 2 ने बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है।एडवांस बुकिंग में ही केजीएफ 2 के हिंदी संस्करण से 30 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन हो गया था। वहीं फिल्म निर्माता ने मौके पर चौका मारते हुए केजीएफ 3 भी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। लोगों में अब केजीएफ 2 की तरह केजीएफ 3 के लिए क्रेज़ बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बिहार में भाजपा पर कैसे भारी पड़ी VIP, बोचहां सीट पर बिगाड़ दिया भगवा खेमे का पूरा गणित












Click it and Unblock the Notifications