Katihar: नेशनल हाइवे-31 पर ट्रक और एसयूवी में भीषण भिडंत, छह लोगों की मौत, तीन घायल

Katihar Road Accident News, कटिहार। खबर बिहार के कटिहार जिले से है, यहां मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे 31 पर ट्रक और एसयूवी कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Recommended Video

    Bihar Accident: Katihar में ट्रक-कार की टक्कर में 6 की मौत, PM Modi ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी
    Katihar Road Accident News: many people dead in a collision between a truck and an SUV car

    ये हादसा कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, एनएच 31 पर तेज गति में आ रहे ट्रक और एसयूवी कार की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि कार में सवार नौ लोगों में छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में मरने वाले सभी लोग समस्तीपुर जिला के रोसड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    पुलिस की मानें तो ये सभी लोग फुलवरिया में शादी के लिए लड़का देखने आए थे। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी घायल और मृतक महतो परिवार के बताए जा रहे हैं।

    पांच लोगों की हुई थी मौत
    कटिहार जिले के पोठिया खामा क्षेत्र के समेली खैरा बहियार के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। यह सड़क दुर्घटना ऑटो और ट्रक के टक्कर के चलते हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि एक अनियंत्रित ऑटो और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+