कटिहारः नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में लोगों ने थाना प्रभारी को पीटा
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक थाना प्रभारी को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई है। थाना प्रभारी पर नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एससी-एसटी थाना प्रभारी कृत्यानंद पासवान को लोगों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा है। आरोप है कि सहायक थाना क्षेत्र के बुद्धू चौक मोहल्ले में आरोपित थाना प्रभारी कृत्यानंद पासवान एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकर कर रहे थे। बच्ची किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागी और अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि बच्ची की मां ने इस मामले को लेकर विरोध जताया तो थाना प्भारी कृत्यानंद पासवान उनके साथ भी बदतमीजी करने लगे।

इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पहले थाना प्रभारी को बंधक बना लिया। बाद में जब ताना प्रभारी कृत्यानंद पासवान को छुड़ाने के लिए सहायक थाना पुलिस पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और जमकर विरोध करने लगे। स्थानीय पुलिस किसी तरह से एससी-एसटी थाना प्रभारी को लोगों के चंगुल से मुक्त कराकर बाहर लाई। इस घटना से आक्रोशित लोग आरोपित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नाबालिग बच्ची की मां ने थाना प्रभारी कृत्यानंद पासवान पर गंभीर आरोप लगााए हैं।
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बच्ची नानी के पास से अकेले घर आ रही थी। उसी दौरान शराब पीकर कुछ लोग घूम रहे थे और उसमें थाना प्रभारी भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने बच्ची को रोककर उसका नाम पूछा। इसके बाद थाना प्रभारी ने बच्ची से पूछा कि असगर को जानती हो तो उसने कहा कि हां फिर थाना प्रभारी ने पूछा कि वो क्या लगते हैं तुम्हारे तो बच्ची ने कहा कि मामा।
इसके बाद थाना प्रभारी ने बच्ची को भांजी कहते हुए गोद में उठा लिया और पैसे देने लगे। जब बच्ची ने मना किया तो 100 का ननोट पकड़ाते हुए बच्ची को किस करने लगे। फिर बगल में स्थित जंगल में ले गए। महिला ने बताया कि आरोपी ने वहां ले जाकर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी और आपबीती बताई।












Click it and Unblock the Notifications