कटिहारः पति ने पत्नी समेत दो बच्चियों को जिंदा जलाया, तीनों की मौत

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के रोशना थाना क्षेत्र के लाभा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर पति ने पत्नी समेत अपनी दो बेटियों को जिंदा जला दिया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि फल विक्रेता मोहम्मद ताहिर ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी मरजीना और 3 वर्षीय बेटी व दस वर्षीय बेटी को जिंदा जला कर मार डाला। एक साथ तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

katihar husband did murder of his wife and two daughters

गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे महिला अपनी 2 बेटी के साथ सो रही थी। इसी दौरान उसके पति मो. ताहिर ने तीनों के ऊपर केरोसिन तेल छिड़क दिया। इस दौरान महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक ताहिर ने तीनों को आग के हवाले कर दिया था। महिला और दोनों बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी तो ताहिर दरवाजे को बंद कर बाहर निकल गया। इसके बाद चंद मिनट में ही तीनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच-पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की अनुसंधान में जुट गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। तीन लोगों की हत्या से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

वहीं बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरौनी रेल थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी की है। मृतक की पहचान बरौनी रेलवे में विद्युत विभाग में कार्यरत रेलकर्मी सतीश चौधरी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस एवं आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+