बिहारः रात में भाजपा की जीत होने पर पटाखे जला रहा था युवक, सुबह पेड़ पर मिली लटकी हुई लाश
कटिहार। बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा सामने आने के बाद प्रदेश के भाजपा समर्थकों में खुशी का माहौल है। जगह-जगह समर्थक और कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से खुशी मना रहे हैं। लेकिन कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित गोपालपट्टी गांव में एनडीए (NDA) की जीत की खुशी में पटाखे जलाना एक युवक को भारी पड़ गया। पटाखा जलाने पर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक भाजपा बूथ अध्यक्ष और वार्ड मेंबर का पुत्र था।

परिवार के लोगों ने बताया कि पटाखे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी बेरहमी पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव स्थित दरगाह बहियार में एक पेड़ से लटका दिया गया। मृतक युवक की मां उषा देवी भी वार्ड सदस्य हैं।
Recommended Video
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। घटना मंगलवार की देर रात जिले के घटी। भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश मुनि ने बताया कि उनके 18 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की निर्मम हत्या हुई है।
भाजपा के बूथ अध्यक्ष दिनेश मुनि ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र पटाखा छोड़ रहा था, जिससे कुछ लोग नाराज थे। इसके बाद बुधवार सुबह उनके बेटे का शव दरगाह बहियार में एक पेड़ पर फंदा से लटका मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विधानसभा चुनाव सहित बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत की जीत की खुशी में पटाखे छोड़ने को लेकर गांव के ही कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि उन्हीं लोगों ने मेरे पुत्र की हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications