बिहारः नाबालिग लड़के के साथ रहने की जिद करने लगी दो बच्चों की मां, संबंध बनाने का आरोप

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां दो बच्चों की मां को एक नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। दोनों का संपर्क रॉन्ग कॉल से हुआ था। फिर चार महीने से बातचीत करते-करते वह लोग मिलने-जुलने लगे। वहीं महिला के ससुराल वालों ने लगाया है कि इस दौरान महिला और नाबालिग ले तीन चार बार दोनों की सहमति से संबंध भी बना। लड़का मैट्रिक का छात्र है, कैमूर जिले में मैट्रिक का परीक्षा देने वाला था।

Kaimur woman in law family left her for affair with minor boy

महिला ने आरोप लगाया है कि नाबालिग ने कई बार भभुआ और मोहनिया बुलाकर उसके साथ संबंध बनाया है। मामले की जानकारी जैसे ही महिला के ससुराल वालों को हुई उसके बाद वे थाने पहुंच गए, जहां नाबालिग को भी बुलाया गया। दरअसल लड़का कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जो आज से होने वाले मैट्रिक एग्जाम देने वाला है ।

महिला ने बताया कि पिछले दो महीने से नाबालिग और महिला में फोन से बातचीत हो रही थी। फिर नाबालिग लड़के और उसके बीच कई बार मुलाकात हुई और लड़के ने उसे मोहनिया बुलाया, जहां तीन चार बार उसके साथ उसने होटल में संबंध भी बनाया। बता दें कि महिला पहले से शादीशुदा है उसका एक बेटा और एक बेटी भी है।

इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी महिला के ससुराल वालों को जब मिली तो वह महिला को साथ रखने से इनकार करने लगे। अब महिला नाबालिग लड़के के साथ रहना चाहती है। वहीं नाबालिग लड़का बातचीत के अलावा संबंध बनाने से पूरी तरह इनकार कर रहा है।

वहीं महिला ने बताया चार महीना पहले कहीं से उसको मेरा नंबर मिल गया, जिसके बाद इसके द्वारा मुझे फोन किया जाने लगा। मैंने कई बार मना भी किया लेकिन वह नहीं माना लगातार फोन किए जा रहा था। फिर बात होने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि इसने कई बार मुझे भभुआ और मोहनिया बुलाया इस दौरान तीन चार बार मेरे साथ संबंध भी बनाया ।

वहीं आरोपी नाबालिग लड़का का कहना है कि वह बुधवार से होने वाले मैट्रिक का एग्जाम देने वाला है। एक लड़के ने उसे नंबर दिया था जिससे बात होने लगी। इसके साथ कभी संबंध नहीं बनाया चाहे तो लोग मेरी जांच करा सकते हैं मैं तैयार हूं ।

इसके अलावा मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया एक शादीशुदा महिला से एक नाबालिक द्वारा संबंध बनाने की बात सामने आई है। दोनों लोग मोहनिया थाना पहुंचे थे। महिला का कहना था कि उसके दो बच्चे हैं। कुछ दिनों से बात चल रही थी, जिस बीच इन दोनों ने संबंध भी बनाया। अब यह शादी से इनकार कर रहा है। दोनों को महिला थाना भेज दिया गया है जैसा महिला आवेदन देगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+