बिहारः पैसे के बल पर औरतों और लड़कियों से अवैध संबंध बनाते थे बाप-बेटे, पूरा गांव था परेशान फिर...

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में बीते 30 मई को हुए पिता-पुत्र की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे गांव की औरतों के साथ पिता-पुत्र के अवैध संबंध मुख्य कारण हैं। बताया जा रहा है कि पैसे के बल पर दोनों बाप-बेटे गांव की कई महिलाओं और लड़कियों से संबंध बनाते रहते थे । इन दोनों के कुकर्मों से गांव के लोग परेशान थे। बीते 30 मई को जब पिता-पुत्र अपने खेत के पास सोए हुए थे। उसी वक्त उनको मौत के घाट उतार दिया गया। गांव के ही तीन युवकों ने बाप-बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया।

गांव की औरतों और लड़कियों से बनाते थे अवैध संबंध

गांव की औरतों और लड़कियों से बनाते थे अवैध संबंध

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इसी दौरान भूमि विवाद के चल रहे मामले को लेकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जब वैज्ञानिक अनुसंधान किया गया तो तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों आरोपितों में से एक आरोपित ने खुद कबूल किया कि दोनों बाप-बेटे इनकी मां-बहन और पत्नी के साथ पैसे की लालच देकर अवैध संबंध बनाते थे।

बाप-बेटे की इस हरकत से परेशान था गांव

बाप-बेटे की इस हरकत से परेशान था गांव

कई बार समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने। इसलिए दोनों को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपित पिंटू और जितेंद्र ने बताया कि बाप-बेटे की इस हरकत से पूरा गांव परेशान था। पिंटू बिंद का कहना है कि मेरी बड़ी मां के साथ वंशी सिंह का अवैध संबंध था। जब गांव के लोगों को इस बात का पता चला तो लोक-लाज के भय से मां ने जान दे दी। उनकी बेटी के ससुराल वालों को जब पता चला तो वो अक्सर ताने मारने लगे, जिसको लेकर बेटी ने भी जान दे दी।

तीन दोस्तों ने मिलकर काट डाला

तीन दोस्तों ने मिलकर काट डाला

साथ ही उसने बताया कि उसकी मां-बहन और पत्नी के साथ भी अवैध संबंध था। आरोपित ने बताया कि घर वाले झगड़े से दूर रहने की बात कहते थे। हम भी मजबूर थे क्योंकि वंशी सिंह पैसे वाले थे। तभी जितेंद्र बिंद ने अपनी बहन के साथ वंशी को छेड़खानी करते हुए देख लिया था। इसके बाद जितेंद्र ने अपने दोस्त पिंटू से सारी बात बताई। दोनों ने कामेश्वर बिंद के साथ मिलकर साजिश रची और बाप-बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला।

पुलिस ने तीनों हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

कैमूर एसपी दिल नवाज अहमद ने बताया कि आरोपी कामेश्वर बिंद हत्या और अपहरण के मामले में पहले जेल चुका है। बकौल एसपी आरोपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिलाओं के साथ अवैध संबंध को लेकर इन्हें कई बार समझाया गया पर नहीं मानने पर पिंटू और जितेंद्र ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी। तीनों आरोपी सहित पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+