घास काटने गई लड़की से गैंगरेप फिर मुंह में कपड़ा ठूंस पैर रखकर कीचड़ में धंसाने लगे, दो को किया गिरफ्तार

कैमूर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप मामले को लेकर देश भर में गुस्से का माहौल है। इसी बीच बिहार के कैमूर जिले में गैंगरेप के बाद लड़की के साथ हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। घास काटने गई लड़की से दो लड़कों ने गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों लड़कों ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की। आरोपित लड़की के मुंह को कपड़े से बांधकर खेत के कीचड़ में पैर से दबा रहे थे। पीड़िता से थोड़ी दूर पर मौजूद लड़कियों ने जब यह देखा तो शोर मचाने लगीं।

पांच लड़कियां घास काटने गई थीं

पांच लड़कियां घास काटने गई थीं

शोर सुनकर गांव के लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया। फिर जब पुलिस गांव पहुंची तो दूसरे आरोपित को भी खोजकर पकड़ लिया गया। बाकी तीन आरोपित अब भी फरार हैं। पूरा मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां चार लड़कियां खेत में घास काटने के लिए गई थीं। तभी मदुरनी गांव के पांच लड़कों ने लड़कियों को अकेला देखकर घेर लिया। लड़कों द्वारा घेरने के बाद भी तीन लड़कियां किसी तरह भाग गईं।

एक लड़की को पकड़ दो लड़कों ने किया गैंगरेप

एक लड़की को पकड़ दो लड़कों ने किया गैंगरेप

एक लड़की को दो लड़कों ने पकड़ लिया। फिर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। बाकी तीन लड़के उनके सहयोग में वहीं पर मौजूद रहे। जैसे ही यह बात लड़कों के परिजनों और गांव वालों को पता चली तो पूरा गांव खेतों की तरफ दौड़ा। ग्रामीणों को देख पांचों युवक भागने लगे। इस दौरान गांव वालों ने एक लड़के को पकड़ लिया। जब लड़के को पकड़कर ग्रामीण ला रहे थे तभी चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गांव वालों ने एक आरोपित को पकड़ा

गांव वालों ने एक आरोपित को पकड़ा

गांव वालों के चंगुल से आरोपित लड़के को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। गांव वाले पकड़े गए आरोपित लड़के को मारने पर उतारू थे। किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने उसको अपने कब्जे में लिया। फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी खदेड़ कर धर दबोचा, लेकिन तीन आरोपी भाग निकले। जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने आरोपित को गांव वालों के चंगुल से बचाया

पुलिस ने आरोपित को गांव वालों के चंगुल से बचाया

पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया, महिला थाना में पीड़िता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि हमारे गांव की तीन लड़कियां और एक बहू बगल के खेत में घास काटने गई थीं। तभी मदुरनी गांव के 5 लड़के पहुंचे और एक लड़की को पांच लड़कों ने घेर लिया। जैसे लड़की चिल्लाई तो साथ घास काट रहीं सभी लड़कियां खड़ी हो गईं, फिर तीन लड़के, तीनों लड़कियों को पकड़ने के लिए दौड़े। किसी तरह वे जान बचाकर वहां से भागीं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

एसपी ने बताया कि तीन लड़के उनके साथ थे। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। दो लड़के जिनका नाम बता रही थी उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। जो दो लड़के पकड़े गए हैं उनकी भी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+