पटना में लगे 'जेपी नड्डा गो बैक' के नारे, छात्रों ने रोका बीजेपी अध्यक्ष का काफिला

पटना, 30 जुलाई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शनिवार को पटना कॉलेज में विरोध का सामना करना पड़ा। कॉलेज में अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और नई शिक्षा नीति (एनईपी) को वापस लेने की मांग को लेकर काले झंडे दिखाए। न्होंने जेपी नड्डा गो बैक के नारे लगाए। हंगामा और नारेबाजी कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

JP Nadda Go Back slogans raised in Patna, students stopped BJP Presidents convoy

बीजेपी संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने आए नड्डा ने पटना एयरपोर्ट से रोड शो के जरिए गांधी मैदान स्थित जेपी गोलबंर पहुंच रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। लेकिन छात्रों ने उनके काफिले को रोक दिया। और गो बैक के नारे लगाए। इस दौरान वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

छात्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर संस्थान के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। विरोध के दौरान आइसा और भाजपा समर्थित एबीवीपी के समर्थकों के बीच झड़प के बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में नड्डा ने एक संक्षिप्त भाषण दिया जहां उन्होंने कहा कि वह प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने छात्रों की शिकायतों को दूर करने के लिए तैयार हैं और उनकी अन्य मांगों पर भी विचार करेंगे। अन्य मांगों के अलावा, आइसा ने कहा कि कॉलेज में एक बहुमंजिला इमारत बनाई जानी चाहिए, इसके अलावा एक सभागार भी होना चाहिए, जिसके अभाव में दीक्षांत समारोह आयोजित करना मुश्किल हो जाता है।

इससे पहले आज जेपी नड्डा के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्रियों तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल और राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना की सड़कों पर भव्य रोड शो किया। बीजेपी कार्यकारिणी का उद्घाटन जेपी नड्डा ने किया है इसका समापन रविवार को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+