Job Fair: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, इस ज़िले में लग रहा रोज़गार मेला
Job Fair latest News In Hindi: आज के ज़माने में युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती रोज़गार पाना है। अच्छी खासी डिग्री हासिल करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल पा रही है। बेरोज़गारी का दंश झेल रहे युवाओं के लिए एक अच्छी ख़बर है। आप अगर 10वीं और 12वीं पास हैं, तो आपके पास नौकरी पाने का शानदार मौक़ा है।
आपको अपनी काबिल्यत के ऐतबार से प्राइवेट कंपनियों में रोज़गार मिलने का अच्छा मौका है। बिहार के छपरा ज़िले में बेरोज़गारों को रोज़गार देने के मकसद से रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। शोभा कुमारी (जिला नियोजन पदाधिकारी) ने बताया कि 18 अक्टूबर को रोज़गार के साथ-साथ मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है।

अवर प्रादेशिक नियोजनालय (छपरा कार्यालय परिसर) सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला लगेगा। इसमें कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए बहाली की जाए ही। चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड नियोक्ता कंपनी के लिए बहाली की जाएगी।
कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद पर युवाओं को रोज़गार पाने के लिए कम से कम 10वीं पास योग्यता होनी ज़रूरी है। 12वीं पास होंगे तो और ज़्यादा बेहतर है। आवेदन के लिए 18 से 28 साल उम्र सीमा रखी गई है। 10 हज़ार 90 रुपये हर महीने सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही PF, ESI, बाइक के लिए पेट्रोल आदि की सुविधा भी मिलेगी।
रोज़गार मेला में चुने गए युवाओं को छपरा, सीवान और गोपालगंज में ही काम करना होगा। रोज़गार मेला में भाग लेन के लिए सबसे पहले आपको एनएससी पोर्टल रजिस्ट्रेशन कराना ज़रूरी है। इसके लिए आपको अपना बायोडाटा, एजुकेशन सर्टिफिकेट, फोटो, आधार कार्ड साथ में लाना ज़रूरी है।
जिला नियोजनालय कार्यालय अभ्यर्थियों रजिस्ट्रेशन करवाना भी ज़रूरी है। आप ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in पर विज़िट करें। वहा जाकर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर कोई परेशानी हो रही है तो अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा से भी संपर्क साध सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications