शेखपुरा: जदयू समर्थकों ने लोजपा पोलिंग एजेंट को बुरी तरह पीटा, घटना में चार घायल अस्पताल में भर्ती

शेखपुरा। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान शेखपुरा के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के कामता गांव के एक बूथ पर लोजपा पोलिंग एजेंट की पिटाई कर दी गई। बरबीघा से विधायक और जदयू नेता सुदर्शन के समर्थकों पर आरोप है कि प्रशासन के सामने वे पोलिंग एजेंट को बूथ से घसीटकर एकांत में ले गए और उसकी पिटाई कर दी। पोलिंग एजेंट के परिजन बीचबचाव करने आए तो उनको भी पीटा। इस घटना में चार लोग घायल है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच की बात कह रही है।

JDU supporters beat polling agent of LJP in Shekhpura

बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के कामता गांव के एक बूथ पर लोजपा के पोलिंग एजेंट सुबोध कुमार को जदयू समर्थकों ने बुरी तरह से पीट दिया। सुबोध कुमार के भाई शिवम ने बताया कि बोगस वोटिंग का विरोध करने पर विधायक सुदर्शन के समर्थकों ने उसके भाई और परिवार को लोगों को पीटा। शिवम ने कहा कि प्रशासन के सामने जदयू समर्थक सुबोध को बूथ पर से खींच ले गए। जानकारी मिलने पर सुबोध के परिजन उसको बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

इस घटना में सुबोध समेत चार लोग घायल हैं जिनको शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमण काल में बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान सोमवार को हुआ। बड़हरा और टिकारी विधानसभा क्षेत्र में दो महागठबंधन उम्मीदवारों पर हमले हुए। महागठबंधन प्रत्याशी सरोज यादव पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला किया वहीं टिकारी में सुमंत कुमार पर हमले हुए। दोनों की गाड़ियों पर पथराव से शीशे टूट गए। प्रदेश के बांका समेत अन्य कुछ विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प और हंगामा होने की खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+