लालू बस हंसी-ठिठोली करते थे, मुद्दों पर कभी बात नहीं की: बिहार के जदयू प्रदेशाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण

पटना। बिहार में सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेशाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण का कहना है कि, सूबे में लालू के राज में विकास कार्य नहीं हुए। सचाई तो यह है कि लालू यादव जब सरकार में थे तो कभी मुद्दों पर बात नहीं करते थे। सिर्फ हंसी-ठिठोली करते थे। जबकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को इस मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है कि अब यह विकास की तरफ ही बढ़ता रहेगा।

Bihar JDU State President Vashishtha Narayan Said- Lalu Yadav Used To Laugh Only, Never Spoke On Issues of our state in his govt

जदयू प्रदेशाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि, ''बिहार में जबसे नीतीश कुमार की सरकार बनी है, तब से रोजगार मिले हैं। मैं पूछता हूं कि नीतीश जी के पहले बिहार की स्थिति क्या थी? कोई सरकार नाम की चीज थी क्या? कोई कानून व्यवस्था भी थी? 2005 के पहले अराजकता, हत्या, रंगदारी और सामूहिक नरसंहार ही हुआ करते थे। फिर जब जदयू की सरकार आई तो हमारी प्राथमिकता में गवर्नेंस, गवर्नेंस और गवर्नेंस रही। बहुत से भ्रष्टाचारियों को जेल करा दी। कुल कितने लोग जेल गए हैं, बता नहीं पाएंगे।''

Bihar JDU State President Vashishtha Narayan Said- Lalu Yadav Used To Laugh Only, Never Spoke On Issues of our state in his govt

बिहार में नौकरियां देने की बात करते हुए जदयू प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि, ''सूबे में लालू के राज में सिर्फ 90 हजार लोगों को नौकरी मिली, लेकिन नीतीश कुमार ने 6 लाख से भी ज्यादा लोगों को नौकरी दी है। अब राजद नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख रोजगार देने का जो बयान है, वो कैसे पूरा सकते हैं उसे? रोजगार का सृजन तब पूरा होगा जब आमजन की आमदनी यानी कि हमारे किसानों की आमदनी ठीक हो। इसको लेकर बड़ी घोषणा नीतीश कुमार ने की हैं। नीतीश सरकार में नौकरियां आगे भी दी जाएंगी।''

Bihar JDU State President Vashishtha Narayan Said- Lalu Yadav Used To Laugh Only, Never Spoke On Issues of our state in his govt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+