Bihar Politics: चुनाव लड़ने के लिए अपने दायित्वों से मुक्त होना चाहते हैं JDU अध्यक्ष, क्यों तेज़ हुई ये चर्चा
Bihar Politics: बिहार के सियासी गलियारों में जदयू की बैठक को लेकर संभावनाओं की सियासत पर चर्चा तेज़ हो चुकी है। चर्चा है कि जदयू होने वाली दिल्ली की बैठक में जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का इस्तीफ़ा हो सकता है। बैठक में सीएम नीतीश कुमार क्या फैसला लेने वाले हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुईं हैं।
सियासी चर्चा के बीच जदयू विधायक सिद्धार्थ पटेल ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने की वजह से ललन सिंह अपने दायित्वों से फ्री होना चाह रहे हैं। हालांकि यह तय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में होगा, अभी कुछ भी कहना सही नहीं है।

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष का अगले चेहरा अशोक चौधरी होंगे या सीएम नीतीश कुमार खुद ही अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी निभाएंगे। इस सवाल के जवाब में सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि दिल्ली की बैठक में यह सब तय होगा। बैठक में प्रस्ताव के मुताबिक ही कोई फ़ैसला लिया जाएगा।
जदयू विधायक से जब यह सवाल किया गया कि विपक्षी नेताओं का आरोप है कि नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को धोखा दिया, अब ललन सिंह पर तीर चलने वाला है। इस पर सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि कौन किस आधार पर बोल रहा है। यह सवाल तो उन लोगों से ही पूछना चाहिए। इस तरह की कोई बात नहीं है।
आपको बता दें कि बिहार में यह चर्चा ज़ोरों पर है कि जदयू की दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में ललन सिंह का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा हो सकता है। इसके साथ ही अशौक चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान मिल सकती है, या फिर सीएम नीतीश कुमार खुद ही इस ज़िम्मेदारी को निभाएंगे।
इसके साथ ही यह भी चर्चा तेज़ है कि अगर ललन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया तो जदयू में टूट संभव है। पार्टी पूरी तरह से बिखर जाएगी, क्योंकि नीतीश कुमार ने कई बार अपने फ़ायदे के लिए इसी तरह अपने पर तीर चलाया है।












Click it and Unblock the Notifications