JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कही ये बात

पटना। बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तस्वीर साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में जिनकी जितनी हिस्सेदारी थी, वो दी जा चुकी है। चारों दलों को विभाग मिले हुए हैं। मंत्रिमंडल के लिए कोई भी विवाद नहीं है। दरअसल, उन्होंने यह बात पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। प्रेस वार्ता में जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, सांसद ललन सिंह के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे।

JDU national president rcp singh statement on expansion of bihar cabinet

बता दें कि मौजूदा वक्त में JDU के पास 20 विभाग हैं को और BJP के पास 21 विभाग हैं। हम पार्टी के पास दो और VIP के पास एक विभाग है। इस तरह 50-50 का फिट नहीं बैठता है जो विभाग बंट चुके हैं उसके हिसाब से कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि जिनके पास जितने विभाग हैं, उतने ही लोग मंत्री बन सकते हैं।

भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 7 मंत्री हैं, जिन पर 21 विभागों की जिम्मेदारी है। VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पास एक और हम कोटे से संतोष कुमार सुमन के पास दो विभाग हैं। यानी कि जीतन राम मांझी की पार्टी को एक और मंत्री मिलने की पूरी संभावना है।

प्रेस वार्ता में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज पूरे फार्म में नजर आए। तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहली बै कैबिनेट में 20 लाख लोगों को रोजगार देने पर मुहर लगाई है। तेजस्वी यादव ने तो हवाई घोषणा की थी। बिहार के सरकारी विभागों में रोज नौकरी का विज्ञापन निकल रहा है।

आरसीपी सिंह ने घोषणा की कि जदयू युवा संवाद करेगा। युवाओं को बताया जाएगा कि हम रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे ताकि वे बिहार में स्वाभिमान से रह सकें। वहीं तेजस्वी यादव के नीतीश को ब्लैकेमर बताने वाले बयान पर आरसीपी सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को ब्लैकमेलर लिखने तक नहीं आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+