पटनाः ट्रेन में चड्डी बनियान में घूमते नजर आए JDU विधायक गोपाल मंडल, कहा- अफसोस है इस बात पर

पटना। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल इस बार अपने कारनामे को लेकर चर्चा में हैं। राजेंद्रनगर से नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्स्प्रेस में चड्डी-बनियान में घूमने पर जदयू विधोयक गोपाल मंडल की खूब किरकिरी हो रही है। हालांकि अब उन्होंने इस घटना पर अफसोस जताया है। विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि राजधानी एक्स्प्रेस में हुई घटना पर उन्हें अफसोस है। बता दें कि ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने विधायक पर अभद्रता का भी आरोप लगाया था।

jdu mla gopal mandal travlel in train in undergarments photo viral

Recommended Video

    Bihar: ट्रेन में अंडरवियर में घूम रहे JDU MLA Gopal Mandal, टोका तो यात्री से भिड़े | वनइंडिया हिंदी

    गोपाल मंडल ने कहा कि उन्‍होंने यात्री से माफी मांग ली थी। उन्‍होंने कहा कि जो हुआ उसका मुझे अफसोस है, लेकिन मेरी कोई गलती नहीं थी। पेट खराब था, जिस वजह से जल्‍दबाजी में वॉशरूम के लिए निकल गया था। इसलिए कपड़े नहीं पहन सका था।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की रात को पटना से नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में जदयू के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को अंडरवियर में टहलने पर यात्री का विरोध झेलना पड़ा। ट्रेन जैसे ही पटना से चली विधायक अपने कपड़े उतारकर अंडरवियर में आ गए।

    इसके बाद वह इसी हाल में वह टॉयलेट की तरफ जाने लगे। विधायक का बोगी में इस तरह घूमना साथ में यात्रा कर रहे एक यात्री को नागवार गुजरा। इसके बाद जब पैसेंजर ने मना किया तो विधायक गोपाल मंडल रौब जताने लगे। देखते ही देखेते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झड़प होने लगी। वहीं इस मामले में आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ये तस्वीर देख रहे हैं तो उन्हें पार्टी से तुरंत बाहर कर दें। मुख्यमंत्री को उनसे इस्तीफा मांग लेना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+