JDU विधायक गोपाल मंडल ने तेज प्रताप को बताया सिंदूर-टिकुली लगाने वाला, कहा- तेजस्वी का दिमाग बच्चों जैसा
पटना। अपने बयानों और कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे को लेकर तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव कोई नेता नहीं है, बल्कि सिंदूर टिकुली करने वाले हैं। वह कुछ भी बोलते हैं, उसका कोई आधार नहीं है। तेजस्वी का दिमाग बच्चा वाला है।

इसके अलावा विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि लालू जी को यहां नहीं आना चाहिए था। वैसे वे यहां आकर राजद के उम्मीदवारों को जीताकर क्या करते। सरकार गिर जाती क्या। वहीं कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना अस्तित्व को गंवा दिया। उसका कोई आधार नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस बिहार में जदयू से गठबंधन करेगी। वहीं जदयू और भाजपा के गठबंधन को लेकर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि भाजपा अपना अलग जनाधार तैयार कर रही है।
जदयू अलग बना रही है। कांग्रेस बिहार में जदयू के साथ मिलकर चलेगी। उन्होंने कहा कि जदयू संगठन है, जो लोगों को अपनी ओर जोड़ रहा है, भाजपा अलग पार्टी है। वहीं यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुकेश सहनी के मजबूर सरकार वाले बयान को विधायक गोपाल मंडल ने गलत बयान बताया है। साथ ही यह भी कहा कि उनके हटने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनके पास भाजपा का दिया कैंडिडेट था। उनके पास अपना कैंडिडेट था। बता दें कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का बीते मंगलवार को मतगणना हुआ, जिसमें राजद को दोनों ही सीटों पर हार मिली।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications