JDU नेता ललन सिंह के इस्तीफे की बात क्या बोले पार्टी नेता? कल भी जदयू करेगी मंथन, जानिए बड़ी बातें

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने इस्तीफे की खबर के बाद पार्टी में मंथन का दौर जारी है। दिल्ली में पार्टी की हाईलेवल मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों का ललन सिंह ने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे पार्टी से इस्तीफा देते हैं, इसकी सार्वजनिक घोषणा करेंगे। जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।

बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल दल के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन के इस्तीफे की खबरों के बाद सीएम नीतीश कुमार डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की खबरों को गलत बताया। गुरुवार को जब सीएम से यह पूछा गया है कि यह चर्चा है कि आप एनडीए में जा सकते हैं तो इस सवाल को वे टाल गए। उन्होंने कहा कि जेडीयू एक है और एक ही रहेगी।

JDU over Lalan Singh resignation

जबकि दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जेडीयू नेता ललन सिंह ने अपने इस्तीफे के सवाल पर कहा कि जब वे पार्टी से इस्तीफा देंगे तो बताएंगे। उन्होंने कहा, "जैसा कि मैंने पहले कहा था कि अगर मैं इस्तीफा देता हूं तो मैं आपको सूचित करूंगा।"

जेडीयू में मंथन दौर जारी
वहीं दिल्ली में जदयू की बैठक के बाद केसी त्यागी ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान ललन सिंह के इस्तीफे से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ललन सिंह को अपने पद से इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं है। केसी त्यागी ने कहा, "पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल सुबह 11:30 बजे होगी. पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 15:30 बजे होगी और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस 17:30 बजे होगी।" ललन सिंह के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर उन्होंने कहा, "वह इस्तीफा क्यों देंगे?...नीतीश कुमार, ललन सिंह और मैं पिछले 48 साल से साथ हैं...।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+