बिहारः 26 मार्च को बिहार बंद के ऐलान पर JDU का तंज, कहा- अराजकता पार्ट 2 देखने के लिए तैयार रहिए

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राबड़ी देवी के आवास पर आज प्रेस कांफ्रेंस कर 26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान किया, जिसके बाद जदयू के नेताओं ने ट्वीट कर पलटवार किया। जदय प्रवक्ता अजय आलोक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल RJD का फिर से "बिहार बंद ", चलिए अब सब लोग कल "अराजकता पार्ट 2" देखने के लिए तैयार रहिए लेकिन एक सलाह हैं पहले वाली गलती मत दुहराना।

Recommended Video

      Tejashwi Yadav ने Bihar bandh का किया ऐलान, बोले- सरकार को बिल वापस लेगा पड़ेगा | वनइंडिया हिंदी
      jdu leader ajay alok and nikhil mandal tweet about tejashwi yadav bihar band

      वहीं जदयू नेता निखिल मंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा मतलब कल फिर दुकानें लुटे जाएंगे, जबरन सड़क पर लगे दुकान के सामान फेंके जाएंगे, एम्बुलेंस रोके जाएंगे, गाड़ियों के शीशे फोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ना बनने की कसक-बेचैनी साफ झलक रही है। वैसे लिख लो तेजस्वी यादव ये सब आपके राजनीतिक सेहत के लिए हानिकारक है।

      इसके अलावा जदयू पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि लालू जी ने पशुओं का खानाहरण किया और उनके सुपुत्र तेजस्वी जी जनता के मौलिक अधिकारों का हरण कर रहे हैं, बिहार बंद कर। सड़कों पर बार-बार गुंडागर्दी कर जंगलराज की याद ताजा कराना, क्या 'मास लीडर' बनने के लिए आपके लिए यही टास्क तय किया गया है??।

      बीते मंगलवार को बिहार विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर राजद ने प्रेस कांफ्रेंस किया, जिसमें तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि 26 मार्च को बिहार बंद किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार के अधिकारियों को अप्रत्यक्ष तौर पर चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बी आड़े हाथों ले लिया। प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी ने नीतीश पर शर्म और नैतिकता बेचने का आरोप लगाया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+