Bihar Chunav: गांधी-शास्त्री के रास्ते पर चल रहे, कुरआन है पास, राम-मोहम्मद दोनों में है विश्वास- तेज प्रताप
Bihar Chunav 2025: विजयदशमी (दशहरा) के शुभ अवसर पर जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र उनकी पार्टी दशहरे के बाद गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर सीट-बंटवारे और चुनावी रणनीति की घोषणा करेगी।
जनता के लिए सबकुछ कुर्बान: तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "हम जनता के लिए हैं, जनता के लिए ही राजनीति करते हैं और जनता के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया है। हमारी पार्टी की सोच साफ है कि जनसेवा सर्वोपरि है।" इस दौरान उन्होंने देशवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की भी बधाई दी और कहा कि उनकी पार्टी गांधीवादी और शास्त्रीजी के विचारों पर विश्वास करती है।

तेज प्रताप यादव ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, "आजादी की लड़ाई में आरएसएस का कोई योगदान नहीं था। महात्मा गांधी के साथ क्या हुआ, यह देश जानता है। हम गांधीवादी हैं और गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की विचारधारा में विश्वास रखते हैं।"
'आई लव मोहम्मद' विवाद पर सफाई
हाल ही में तेज प्रताप यादव 'आई लव मोहम्मद' बयान को लेकर सुर्खियों में आए थे। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। मेरे पास कुरान शरीफ है, आओ और मुझे गिरफ्तार करो। मैं पैगंबर मोहम्मद में विश्वास रखता हूं। हम सभी धर्मों में विश्वास करते हैं। मैं राम में भी विश्वास रखता हूं। किसी का अपमान नहीं होना चाहिए।"
Bihar Chunav 2025: 7.42 करोड़ पात्र मतदाता, मगध में नए वोटर्स और सीमांचल में कटौती, राजनीतिक हलचल तेज
गठबंधन और चुनावी समीकरण
इस बयान के साथ उन्होंने साफ किया कि उनकी राजनीति किसी एक धर्म पर आधारित नहीं है, बल्कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की है।तेज प्रताप यादव ने संकेत दिया कि दशहरे के बाद उनकी पार्टी न सिर्फ गठबंधन की रणनीति बल्कि सीटों के बंटवारे का भी खाका पेश करेगी। सूत्रों की मानें तो जनशक्ति जनता दल (JDD) छोटे-छोटे जातीय समीकरणों और सामाजिक वर्गों को साधते हुए बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा
तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन और एनडीए दोनों ही खेमों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि दशहरे के बाद जनशक्ति जनता दल (JDD) किस तरह का गठबंधन बनाता है और सीटों का बंटवारा किस फार्मूले पर होता है।












Click it and Unblock the Notifications