Bihar News:'जमुई के लाल' शैलेश ने पैरा एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, PM Modi करेंगे हौसला अफ़ज़ाई
Bihar Jamui Shailesh Kumar Won Gold Medal In Para Asian Games: बिहार की धरती के लाल अपने जज़्बे और जुनून से देश और प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते आ रहे हैं। बिहार के जमुई ज़िला के होनहार खिलाड़ियों की सूची मे भाजपा विधायक श्रेयसी के अलावा दिव्यांग एथलीट शैलेश कुमार का भी नाम शामिल हो चुका है।
जमुई जिला के इस्लामनगर (अलीगंज प्रखंड) के रहने वाले दिव्यंगा एथलीट शैलेश कुमार ने अपने जुनून और जज़्बे से पैरा एशियाई गेम्स में ऊंची कूद में बड़ी छलांग लांग लगाते हुए गोल्ड मेडल पर क़ब्ज़ा जमाया है। चीन के हांगझु स्टेडियम में हुए पैरा एशियन गेम्स में शैलेस ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

पैरा एशियाई गेम्स में जीत का परचम लहराने के बाद शैलेस के परिवार में खुशी की लहर है। वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक पैरा एशियाई पारा गेम्स आयोजित की गई है।
पैरा एशियाई गेम्स के हाई जम्प कैटेगरी में शैलेश कुमार ने गोल्ड मेडल पर क़ब्ज़ा जमाया है। वहीं मरियप्पन थंगवेलू ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा राम सिंह पाधियार ने ब्रॉंज मेडल पर क़ब्ज़ा जमाया है। इस तरह हिंदुस्तन के तीनों खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स के हाई जम्प में T63 में देश का दबदबा कायम किया है।
शैलेस की कामयाबी पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के ज़रिए बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 2 नवंबर पीएम मोदी को शैलेश कुमार की हौसला अफ़ज़ाई करेंगे। आपको बता दें कि 23 वर्षीय शैलेस कुमार बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
ग़ौरतलब है कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर क़ब्ज़ा जमाने से पहले पेरिस (फ्रांस) जुलाई में आयोजित किए गए पैरा में एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल पर क़ब्ज़ा जमा चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपने हुनर का परचम लहराते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के हाई जम्प में कई मेडल पर क़ब्ज़ा जमा कर नाम रोशन कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications