बिहारः पिता ने पांचवीं शादी करने से किया मना तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला

जमुई। बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सिमरिया महादलित टोला में बुधवार की देर रात को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने शराब के नशे में पिता को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 55 वर्षीय माधव मांझी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

jamui son did murder of his father

पुलिस के मुताबिक युवक ने नशे के दौरान पिता को मौत के घाट उतारा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक माधव मांझी का मंझला बेटे 35 वर्षीय कल्लू मांझी चार शादी पहले ही कर चुका है और पांचवीं शादी करने का जिद्द कर रहा था। इस दौरान पिता माधव मांझी ने मना कर दिया और कहा कि अगर पांचवीं शादी करना हो तो घर छोड़ देना।

इसके बाद कल्लू ने अपने पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। स्से में वह पड़ोस में जाकर शराब पी और रात को करीब दस बजे घर आया और हंगामा करने लगा। पिता ने विरोध किया तो कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

बेगूसराय में बदमाशों ने पीटा
बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े भूमि विवाद में बदमाशों ने मुकेश कुमार को पिस्तौल के बट से जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुकेश बरौनी थाना क्षेत्र के ठकुरीचक का रहने वाला है। वर्तमान में वह सर्वोदय नगर में नाना के पास रह रहे हैं। शहर के एक निजी क्लीनिक में जख्मी का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपियों ने कई राउंड गोलीबारी भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+