Jamui Lok Sabha Seat: कौन हैं अरुण भारती जिन्हें चिराग पासवान ने जमुई सीट से बनाया उम्मीदवार?

Arun Bharti Jamui Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के मद्देनदज़र पहले चरण में बिहार की 4 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें एनडीए सीट शेयरिंग के हिसाब से औरंगाबाद और नवादा भाजपा के खाते में गई है। वहीं गया सीट जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के खाते में गई है। जमुई लोकसभा सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के खाते में गई है।

चिराग पासवान (राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास) ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने अरुण भारती को जमुई लोकसभा सीट से चुनावी सिंबल दिया है। आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में खुद चिराग पासवान जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं।

Jamui Lok Sabha Seat Who is Arun Bharti whom Chirag Paswan made the candidate from Jamui seat

लोजपा (रामविलास) के खाते में पांच सीटें आई हैं। इस बार चिराग पासवान जमुई से नहीं हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे। इसलिए उन्होंने जमुई लोकसभा सीट से अरुण भारती को सिंबल दिया है। वहीं 3 अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं है।

सियासी गलियारों में लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि आखिर अरुण भारती कौन हैं, जिसे चिराग पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। जमुई सीट से उनपर भरोसा क्यों जताया है। गुरुवार 28 मार्च को अरुण भारती नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

अरुण भारती ने जमुई लोकसभा सीट से लोजपा रामविलास का सिंबल मिलने से खुशी का इज़हार किया है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार वाले एनडीए के लक्ष्य में पूरा योगदान देंगे। मुझ पर भरोस जताने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आभार व्यक्त करता हूं।

आपको बता दें कि अरुण भारती कोई और नहीं चिराग पासवान के अपने बहनोई हैं। चिराग पासवान कई सियासी फ़ैसलों में अरुण भारती से रायशुमारी करते रहे हैं। इस वजह से ही चिराग पासवान ने अपनी कर्मभूमी जमुई से अरुण भारती पर भरोसा जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+