Jamui: NDA प्रत्याशी तो ठीक नहीं, लेकिन केंद्र को देखना है, Modi के नाम पर वोट देंगे, मतदाताओं कि क्या है सोच?

Jamui Lok Sabha Seat: बिहार की हॉट सीटों में जमुई लोकसभा सीट को भी शुमार किया जा रहा है। इस बार जमुई के चुनावी मैदान में एनडीए गठबंधन की तरफ़ से लोजपा (र) अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती सियासी दांव खेल रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन अर्चना रविदास ने चुनावी ताल ठोकी है।

आपको बता दें कि जमुई में एनडीए और महागठबंधन की तरफ़ से जो दो उम्मीदवार चुनावी दांव खेल रहे हैं। वह दोनों ही सियासी गलियारों में नए हैं, इससे पहले कभी भी सियासी दांव नई खेला है। ग्राउंड पर उम्मीदवारों को लेकर मतदाताओं के बीच क्या माहौल है, जानने वन इंडिया हिंदी की टीम जमुई लोकसभा क्षेत्र पहुंची। वीडियो में देखें मतदाताओं के बीच क्या माहौल है?

Jamui Lok Sabha Seat Public Opinion On NDA Candidate Arun Bharti We will give vote for PM Modi

नारायण तांती ने कहा कि क्षेत्र में स्थानीय मुद्दे कोई मायने नहीं रखता है, पीएम मोदी के नाम पर वोट करेंगे। इस बार चिराग पासवान जुमुई से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, उनके बहनोई अरुण भारती चुनावी मैदान में हैं। पीएम मोदी उन्हीं को आशीर्वाद दिए हैं, इसलिए उन्हें ही वोट करेंगे।

Recommended Video

    Jamui Lok Sabha:कोई पीएम मोदी के नाम पर अरुण भारती को करेगा वोट,तो कुछ NDA प्रत्याशी से दिखे नाखुश

    सुनील राणा ने कहा कि मैं बडहट प्रखंड का रहने वाला हूं। इस बार दो प्रंमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें महागठबंधन की तरफ़ से अर्चना रविदास चुनावी मैदान में हैं और एनडीए गठबंधन की तरफ़ से अरुण भारती हैं। लेकिन वोट अरुण भारती को देंगे क्योंकि केंद्र का मामला है।

    ब्रजेश कुमार ने कहा कि धर्म, स्वास्थ्य, सेवा और विकास सभी चीज़ें ज़रूरी हैं। स्थानीय स्तर पर जो भूखा है उसे अनाज चाहिए, जो बीमार है उसे इलाज चाहिए। अभी केंद्र को देखना है, इसलिए पीएम मोदी के नामं पर एनडीए को वोट करेंगे।

    एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती चिराग पासवान के बहनोई है, लेकिन बतौर उम्मीदवार देखें तो कुछ खास नहीं हैं। इनसे बेहतर विकल्प भी हो सकता था। चूंकि मामला देश का है, इसलिए अभी सब पहलुओं को अनदेखा करते हुए मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+