बिहार: जमुई में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 युवकों की दर्दनाक मौत

पटना। नए साल के अवसर पर बाबा धाम से पूजा पाठ करके लौट रहे मुजफ्फरपुर जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बिहार के जमुई जिले की है जहां चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई और यह सड़क हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लाश को बाहर निकाला और सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और देवघर से पूजा कर लौट रहे थे फिर मामले की जानकारी उनके घरवालों को दी गई जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

jamui five family member died in a road accident patna bihar

Recommended Video

    कैराना: लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा, नौकरी दिलाने व सीबीआई जांच कराने की मांग

    मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर शाम की है जहां देवघर से दर्शन कर लौट रहे मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि सभी जमुई के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर के पास पहुंचे और टर्न लेने के दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिसमें सभी की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। उनके घर वालों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद रोते बिलखते परिजन जमुई पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ गांव में मातम छाया हुआ है।

    jamui five family member died in a road accident patna bihar

    मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मरने वाले सभी 30 से 35 के उम्र के थे। सभी देवघर से पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर मोड़ के समीप असंतुलित होकर मारुति वैगनआर एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+