Indo-Pak War: पटना एयरपोर्ट ने 6 फ्लाइट रूट्स पर लगाई रोक, हज़ारों टिकट कैंसिल, जानिए कब से चालू होंगी उड़ानें
Indo-Pak War: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश वासियों के सुरक्षा के मद्देनज़र कई दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बिहार के इंडो-पाक बॉर्डर पर सुरक्षा भी काफी बढ़ा दी गई है। वहीं यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पटना एयरपोर्ट ने 15 मई तक अपने छह फ्लाइट रूट्स पर रोक लगा दी है। इन रूट्स में चंडीगढ़, भुवनेश्वर और हिंडन की फ्लाइट्स शामिल हैं। इस फैसले की वजह से एयरलाइन को 5 करोड़ से ज़्यादा का बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ है। इसके अलावा, यात्रियों पर भी इसका खासा असर पड़ा है, करीब 4500 लोगों ने अपनी टिकटें कैंसिल कर दी हैं।

हाल ही में हुए युद्ध विराम के बाद, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एयरलाइन इन उड़ानों को फिर से शुरू करने पर विचार कर सकती है। इसके बावजूद, अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, जिससे इन उड़ानों की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। अगर कोई नोटिस जारी होता है, तो यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पटना से इन सेक्टरों के बीच उड़ान संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।
वर्तमान में पटना से भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और हिंडन से पटना के लिए सभी उड़ानें संचालित नहीं हो रही हैं। सेवा में यह रुकावट न केवल एयरलाइन के राजस्व को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को भी बाधित कर रही हैं। स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है, अधिकारियों से इस बारे में अपडेट का इंतजार है कि ये उड़ानें कब फिर से चालू होंगी।












Click it and Unblock the Notifications