Indian Air Force: भारतीय वायु सेना उप प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएंगे नर्मदेश्वर,बिहार के इस ज़िले से है ताल्लुक
Indian Air Force Vice Chief: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद, पूरी दुनिया की नज़र हिंदुस्तान की सेना और सुरक्षा पर टिकी हुई है। इसमें वायु सेना भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में है। इसी क्रम में नर्मदेश्वर तिवारी को वायु सेना के उप प्रमुख की ज़िम्मेदारी मिलने जा रही है। नर्मदेश्वर के परिवार में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की भूमि सीवान के रहने वाले नर्मदेश्वर तिवारी को नई ज़िम्मेदारी मिलने से ग्रामीणों में उत्सव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह विश्वास है कि नर्मदेश्वर तिवारी का नेतृत्व देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान होगा। जिले का भारत के पहले राष्ट्रपति की तरह एक बार फिर नर्मदेश्वर भी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

नर्मदेश्वर तिवारी आधिकारिक तौर पर 1 मई को अपने नए पद पर कार्यभार संभालेंगे, 30 अप्रैल को एयर मार्शल सुजीत पुष्कर धारकर 40 साल से अधिक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नेतृत्व में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब सीमा पर तनाव चरम पर है।
भारत सरकार ने आतंकवादियों से खतरे का मुकाबला करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें सिंधु नदी से पाकिस्तान में पानी के प्रवाह को प्रतिबंधित करना भी शामिल है। वहीं नर्मदेशवर तिवारी की नियुक्ति को भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की पहल के तौर पर एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
सीवान जिला के लोगों ने कहा कि पूरा देश और खास तौर पर बिहार राज्य नर्मदेश्वर तिवारी के भारतीय वायुसेना में इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने पर गर्व महसूस कर रहा है। सीवान के एक छोटे से गांव से वायुसेना के उप प्रमुख बनने तक का उनका सफर समर्पण, कौशल और देशभक्ति की एक प्रेरक कहानी है। विश्व पटल पर सीवान का नाम एक बार फिर से ऊचा हुआ है। इससे युवाओं को नई उर्जा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications