Bihar Sharab Kaand: सीवान और सारण में जहरीली शराब पीने से 24 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
Bihar Sharab Kaand: बिहार में शराबबंदी की आये दिन पोल खुल रही है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से शराब माफियाओं के तांडव की ख़बर सामने आ रही है। वहीं ज़हरीली शराब पीने से लोगों के मौत की ख़बर भी आ रही। ताज़ा मामला सीवान और सारण ज़िले का है, जहां ज़हरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए डीजीपी बिहार आलोक राज ने बताया कि सीवान और सारण जिले में ज़हरीली शराब पीने की वजह से अभी तक 24 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। सीवान जिले में 20 और सारण ज़िले में 4 मौत हुई है। सारण जिला का मशरख क्षेत्र और सीवान जिला का भगवानपुर बाज़ार क्षेत्र ख़ास तौर से प्रभावित हुआ है।

राज्य सरकार द्वारा इस घटना को बेदह गंभीरता से लिया गया है और बिहार पुलिस सख्त कार्रवाई करने केलिए तत्पर है। बिहार पुलिस की तरफ़ से घटना की सूचना मिलने के बाद ही DIG और SP ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनको हिरासत में लिया गया। इसके अतिरिक्त पटना से मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारी भी जा रहे हैं और उन्हें निर्देशित किया गया है कि पूरी घटना की प्रोफ़ाइलिंग करें। कहां से शराब की आपूर्ति हो रही है।
कौन-कौन माफिया इसमें शामिल हैं, सबके खिलाफ़ गंभीर और सख़्त कार्रवाई करें। अभी 9 से 10 लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है और उनसे पूछ्ताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के पहलुओं पर कुछ नाम सामने आये हैं, कुछ शराब माफियाओं का नाम सामने आया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications