Bihar Politics: चुनावी नतीजों के बाद INDIA Alliance कमज़ोर!, सहयोगी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप
Bihar Politics: विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद भाजपा में खुशी की लहर है, वहीं इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में मतभेद की ख़बर भी सामने आ रही है। इसी क्रम में राजद और जदयू ने कांग्रेस को हार का ज़िम्मेदार बताया है। सियासी गलियारों में यह चर्चा भी तेज़ हो गई है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन कमज़ोर हो गई है।
4 राज्यों के चुनावी परिणाम में 3 प्रदेशों में भाजपा के सिर जीत का सेहरा सजा, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा। मध्य प्रदेश में भाजपा ने सत्ता मे वापसी की, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया।

हिंदी भाषी प्रदेशों में कांग्रेस की हार पर शक्ति सिंह यादव (मुख्य प्रवक्ता, राजद) ने कहा कि चुनावी जनादेश का हम सभी लोग सम्मान करते है। यह हार'इंडिया गठबंधन' की नहीं बल्कि कांग्रेस की हार है। कांग्रेस को जिन प्रदेशों में हारी, वहां क्षेत्रीय दलों को साथ लाते हुए सम्मान देना चाहिए था।
इंडिया गठबंधन की मध्यप्रदेश में रैली होती तो, पॉज़िटिव मैसेज जाता लेकिन रैली हुई। अगर वहां के क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस ने सही प्रतिनिधित्व दिया होता तो चुनावी नतीजे कुछ और होते। वहीं के सी त्यागी (जदयू नेता) ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस रवैया सही नहीं था।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जदयू, बसपा और सपा की छोटी-छोटी भूमिका रही है। इन प्रदेशों में समाजवादियों का गढ़ रहा है। जीत का श्रेय ख़ुद लेने की चक्कर में कांग्रेस ने जदयू, सपा और बसपा के दिग्गज नेताओं को आमंत्रित करना सही नहीं समझा।
के सी त्यागी ने कहा कि सामाजिक न्याय और अतिपिछड़ा वर्ग के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में नीतीश कुमार उभरे हैं। कांग्रेस बिना सीट दिए नीतीश कुमार का इस्तेमाल कर सकती थी। इंडिया गठबंधन में कई दिग्गज नेता थे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 6 दिसंबर को बैठक बुला रहे हैं, यही बैठक उन्हें महीने भर पहले बुलाना चाहिए था। इससे चुनाव के परिणाम बेहतर और रोचक होते। ग़ौरतलब है कि हाल ही में पटना में सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था कि वह विपक्षी एकता को मज़बूत करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।












Click it and Unblock the Notifications