Bihar News: ‘मैं पायलट हूं’, मैट्रिमोनियल साइट से युवक ने बिछाया ठगी का जाल, लगाया लाखों रुपये का चूना

Matrimonial Site Fraud: बिहार में लूटेरी दुल्हन के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब 'लुटेरा दूल्हा' का हैरत अंगेज़ मामला सामने आया है। जिसने मैट्रिमोनियस साइट के ज़रिए ठगी का जाल बिछाया और शादी का झांसा देते हुए एक युवती को लाखों रुपये का चूना लगा दिया।

युवक ने फिल्मी अंदाज़ में मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफ़ाइल बनाई और खुद का प्रोफेशन एयर इंडिया का पायलट अपडेट किया। इसके बाद उसने शिकार की तलाश शुरू की, एक युवती प्रोफाइल देख झांसे में आ गई। बातों का सिलसिला शुरू हुआ और वह सोशल मीडिया की दोस्ती तक पहुंच गया।

I am a pilot young man laid a trap of fraud through matrimonial site defrauded lakhs of rupees

फेसबुक और इंस्टाग्राम चैटिंग के दौरान जब युवती, उससे जॉब को लेकर सवाल करती तो, मीठे-मीठे बातों में उलझा देता था। फिलहाल पटना पुलिस ने युवक को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हरि नारायण सिंह (थानेदार) ने इस पूरे मामेलकी जानकारी दी।

नारायण सिंह ने कहा कि जक्कनपुर की रहने वाली एक युवती ने पिछले साल 2 अगस्त को 17 लाख 20 हज़ार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती के मुताबिक एक मैट्रिमोनियल साइट के ज़रिए उसकी गौतम मृणाल नाम के युवक से हुई। बातचीत होते-होते बात शादी तक पहुंच गई।

एक दिन अचानकर गौतम मृणाल ने पिता की तबीययत ख़राब होने का बहान कर युवती को कॉल किया। उसने कहा कि पिती की अचानक बहुत ज़्यादा तबीयत बिगड़ गई है, बैंक खाते में कुछ गड़बड़ी की वजह से पैसों की निकासी नहीं हो पा रही है। कुछ रुपयों की सख्त ज़रूरत थी।

गौतम मृणाल ने युवती को झांसे में ले लिया और 17 लाख 20 हज़ार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिये। पैसे मिलने के बाद से ही आरोपी गौतम, युवती से दूरी बनाने लगा। इसके बाद युवती को पता चला कि गौतम बेरोज़गार और ठग है। बाराबंकी की एक युवती के साथ शादी रचा ली है।

गौतम के बारे में जानकारी मिली की वह पत्नी को लेने के लिए फ्लाइट से देवघर जाने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पटना पुलिस ने देवघर से आरोपी को गिरफ्तार किया और पटना ले आई। पुलिस वालों का मानना है कि आरोपी कई और लोगों को भी चूना लगा चुका है। आरोपी की अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+