Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑपरेशन सिंदूर के बीच तेज प्रताप की Pilot ट्रेनिंग बनी चर्चा का केंद्र, जानिए आम इंसान कैसे बन सकता है पायलट?

How To Become a Pilot: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 'ऑपरेशन सिंदूर' एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में देशभक्ति और जोश का माहौल है। इस हमले में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया और भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी ठोस कार्रवाई को और मजबूत किया। ऐसे में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर छा गया।

तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तो वह हमेशा देश की सेवा के लिए तत्पर हैं। इस पोस्ट के जरिए तेज प्रताप ने अपनी पायलट ट्रेनिंग की जानकारी भी दी और अपने देशप्रेम का इजहार किया।

How To Become a Pilot

हालांकि आपको बता दें, तेज प्रताप यादव पायलट नहीं हैं क्योंकि पायलट बनने के लिए 12वीं पास होना जरूरी होता है लेकिन लालू के लाल केवल 11 तक पढ़े हैं। साथ ही दिलचस्प बात ये है कि जो डिग्री वो दिखा रहे हैं वो एक फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर का है पायलट का नहीं। पायलट बनने के लिए भी ये डिग्री जरूरी होती है पर इस का अर्थ ये बिलकुल भी नहीं है कि इस डिग्री के साथ आप प्लेन उड़ा सकते हैं!

भारत में पायलट बनने के लिए कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यता, ट्रेनिंग और लाइसेंस की प्रक्रिया होती है। यहां हम आसान भाषा में बता रहे हैं कि एक आम छात्र पायलट कैसे बन सकता है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्होंने दुनिया को बताई भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की पूरी कहानी

1. शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए

पायलट बनने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आपने 12वीं कक्षा भौतिकी (फिजिक्स) और गणित (मैथ्स) के साथ पास की हो। अगर आपने ये विषय नहीं लिए थे, तो आप ओपन स्कूलिंग जैसे NIOS के जरिए इन्हें पूरा कर सकते हैं।
पायलट ट्रेनिंग शुरू करने के लिए न्यूनतम उम्र 17 साल होनी चाहिए।

2. मेडिकल फिटनेस जरूरी है

  • पायलट बनने से पहले DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) से मान्यता प्राप्त डॉक्टर से मेडिकल टेस्ट कराना जरूरी होता है।
  • पहले Class 2 और फिर Class 1 मेडिकल टेस्ट पास करना होता है।
  • इसमें आपकी आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता और शारीरिक फिटनेस की जांच होती है।

3. फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन लें

DGCA से मान्यता प्राप्त किसी फ्लाइंग स्कूल में दाखिला लें।
भारत में कई अच्छे फ्लाइंग स्कूल हैं जैसे:

  • इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स, चंडीगढ़
  • कैप्टन साहिल खुराना एविएशन एकेडमी, पटियाला
  • इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ एविएशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली

4. स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (SPL) प्राप्त करें

फ्लाइंग शुरू करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट पायलट लाइसेंस लेना होता है।
इसके लिए एक बेसिक परीक्षा देनी होती है जिसमें एयर रूल्स, मौसम विज्ञान, नेविगेशन और विमान की जानकारी जैसे विषय होते हैं।

5. उड़ान के घंटे पूरे करें

फ्लाइंग स्कूल में 200 घंटे की फ्लाइंग पूरी करनी होती है। इसमें सोलो और क्रॉस-कंट्री उड़ानें शामिल होती हैं।

6. DGCA की लिखित परीक्षा पास करें

आपको DGCA द्वारा आयोजित कुछ जरूरी विषयों की परीक्षा पास करनी होती है, जैसे:

  • एयर नेविगेशन
  • मौसम विज्ञान
  • एयर रेगुलेशन
  • टेक्निकल जनरल
  • टेक्निकल स्पेसिफिक
  • रेडियो टेलीफोनी (RTR)

7. कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) लें

जब आपकी उड़ान के घंटे पूरे हो जाते हैं और आप सभी परीक्षाएं पास कर लेते हैं, तो आप DGCA से कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

8. टाइप रेटिंग (जरूरत पड़ने पर)

अगर आप एयरलाइन में पायलट की नौकरी करना चाहते हैं, तो किसी विशेष विमान जैसे Airbus A320 या Boeing 737 की ट्रेनिंग लेनी होती है, जिसे टाइप रेटिंग कहा जाता है।

करियर के विकल्प

CPL मिलने के बाद आप इन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं:

कमर्शियल एयरलाइन पायलट
चार्टर प्लेन पायलट
फ्लाइट इंस्ट्रक्टर
कार्गो विमान पायलट
कॉर्पोरेट या प्राइवेट जेट पायलट
ये भी पढ़ें: कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह? जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिए हर अपडेट, इनकी बहादुरी पर आपको होगा गर्व

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+