देखिए सोने का मास्क भी आ गया, 25 ग्राम है वजन, बिहार में मिलेगा, जानिए ​कीमत कितनी है?

पटना। दिल्ली-गुरुग्राम जैसे बड़े भारतीय शहरों में फिर से कोरोना महामारी का प्रकोप दिखने लगा है। जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सर्वाधिक आबादी वाले राज्यों में शुमार बिहार में भी महानगरों में लोगों को मास्क पहनने के​ लिए ​कहा जा रहा है।

सोने का मास्क देखिए, पटना में मिलेगा

सोने का मास्क देखिए, पटना में मिलेगा

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, और इन दिनों ज्वेलरी से लेकर कपड़ों तक में कई नई चीजें दिखने को मिल रही हैं। जैसे- सोने का मास्क! क्या आपने भी कहीं सोने का मास्क देखा? शायद नहीं देखा होगा, क्योंकि ये अभी आया है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि, पैराशूट धागे से बने गोल्ड-मास्क को 20 साल तक पहना जा सकेगा।

"ये न्यू ट्रेंड है, एक और गहना आ गया"

यहां सोने का मास्क देखिए..ये पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ज्वैलरी प्रदर्शनी में है। एसएल गोल्ड के जयंत सोनी ने इस बारे में कहा कि, ये न्यू ट्रेंड है। सोनी बोले- शादियों के सीजन में अब 'गोल्डन मास्क' एक और गहने के रूप में आ गया है। पटना में ज्वेलरी प्रदर्शनी के दौरान ही इस तरह के मास्क के लिए 3 ऑर्डर मिल चुके हैं।

दावा- 20 साल पहन सकेंगे

दावा- 20 साल पहन सकेंगे

प्रदर्शनी में गोल्ड मास्क को एग्जीबिट कर रहे एसएल गोल्ड के जयंत सोनी ने कहा कि, इस तरह के मास्क को सोने के मोतियों काे धागे से बांधकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि, आप देख सकते हैं कि, 22 कैरेट गोल्ड से बने इस मास्क में पैराशूट धागे का इस्तेमाल किया गया है। इसे शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए एक कंपनी ने लॉन्च किया है।

कितनी कीमत में खरीदा जा सकेगा?

कितनी कीमत में खरीदा जा सकेगा?

सोने के ये मास्क कई तरह के हैं। जैसे- 25 ग्राम ग्राम सोने का मास्क 2.75 लाख रुपए का है। इसी तरह 15 ग्राम के मास्क की कीमत 70 हजार और 20 ग्राम के मास्क की कीमत 1.20 लाख रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+