हसनपुर विधानसभा सीट 2020: तेज प्रताव यादव ने लहराया जीत का परचम, JDU उम्मीदवार से थी कड़ी टक्कर

पटना। बिहार की वीवीआईपी सीट हसनपुर से पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। शुरुआती रुझानों में तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे थे, लेकिन पांचवे राउंड के बाद उन्होंने बढ़त बना ली। तेज प्रताप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जनता दल के राज कुमार राय को करीब 19 हजार वोटों से हरा दिया है। बता दें कि समस्तीपुर जिले में आने वाली इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जेडीयू के बीच बेहत कड़ी टक्कर थी।

hasanpur Election Result 2020: RJDs Tej Pratap Yadav defeated JDU candidate

बिहार चुनाव के परिणाम जैसे-जैसे सामने आते जा रहे है वैसे-वैसे सियासी तस्वीर भी साफ होती जा रही है। अब तक एनडीए गठबंधन 122 सीटों पर सबसे आगे है तो वहीं, महागठबंधन 114 सीटों पर मुकाबले में है लेकिन बहुमत से दूर है। इस बीच समस्तीपुर के हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव में उतरे और जीत दर्ज करने कामयाब रहे। बता दें कि सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग में तेजप्रताप यादव पहले पिछड़ गए, लेकिन जल्द ही उन्होंने वापसी की और बढ़त बना ली। जेडीयू के प्रत्याशी राजकुमार राय पीछे हो गए। इसके बाद लगातार तेजप्रताप ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और आखिर में 19978 वोटों से जीत दर्ज की।

बता दें कि हसनपुर सीट पर 3 नवंबर को दूसरे फेज में वोटिंग हुई थी और 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। तो वहीं, शुरुआती रुझानों में इस सीट पर जनता दल के राजकुमार राय आगे चल रहे थे। लेकिन 11:45 बजे के बाद तेज प्रताप यादव ने 2642 वोटों से एक बार फिर अच्छी खासी बढ़त बना ली। 6:36 तक इस बढ़त को बरकरार रखा। फाइनल आंकड़े देखे तो तेज प्रताप यादव को 75592 वोट मिले है। जेडीयू उम्मीदवार राजकुमार राय को 55614 वोट मिले। लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन प्रसाद यादव 9315 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर आ गए है तो वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार मनीष कुमार को 8208 मत मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+