Bihar News: हाजी परवेज़ सिद्दीकी ने की CM नीतीश कुमार की तारीफ़, वक्फ बोर्ड पर लगाए आरोपी, कही ये बात

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी की सुगबुगाहट तेज़ हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं अब मतदाताओं के बीच चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा होने लगी है। इसी क्रम में हाजी मोहम्मद परवेज़ सिद्दीकी ने भी मुस्लिम समुदाय से अपील की है।

हाजी परवेज (चेयरमैन, मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षा सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा) ने वैशाली के पातेपुर में लोगों से मुख़ातिब हुए। उन्होंने कहा कि मुसलमान लोग मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के बताए रास्तों पर चलें, उनकी बातों पर अमल करें। इस्लाम धर्म सच्चाई और न्याय के रास्ते पर चलने को प्रेरित करता है।

Haji Parvez Siddiqui praised CM Nitish Kumar made allegation on Waqf Board Bihar News

परवेज़ सिद्दीकी ने वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप भी लगाए, उन्होंने कहा कि बिहार में वक्फ की करोड़ों की संपत्ति लूट रही है। वक्फ बोर्ड इस मामले को चुपचाप तमाशबीन बनकर देख रहा है। वक्फ की ज़मीन पर अतिक्रमण कर लोग घर बनाकर रह रहे हैं। आवाम को बेदार हो कर, अपने बुजुर्गों की दान की हुई वक्फ की करोड़ों की ज़मीन को बचाने का अब वक्त आ गया है, नहीं तो सब खत्म हो जाएगा।

सिद्दीकी ने कहा मुअज्जीन और मौलाना की तनखा बिहार वक्फ बोर्ड तय करे l हाजी सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ भी कि, उन्होंने कहा प्रदेश में 8000 से ज्यादा कब्रिस्तान की घेराबंदी हो चुकी है, बाकी कब्रिस्तान की घेराबंदी भी जल्द की जाएगी। यह पहल सराहनीय है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में ईरान की जियोपॉलिटिक्स पर शोध कर रहीं दीपिका सारस्वत इस्लाम के प्रति आकर्षण को और स्पष्ट करते हुए कहती हैं, 'इस्लाम एक मॉडर्न रिलिजन है। अगर सिद्धांत के आधार पर देखें तो यहां कोई कास्ट सिस्टम, कोई वर्ण-व्यवस्था, कोई हरार्की नहीं है। इसमें सब बराबर हैं, यहां आपके और अल्लाह के बीच में कोई नहीं है। सिद्दीकी कहते हैं इस्लाम के ये सिद्धांत मॉडर्न युवाओं को अपनी ओर खींचते हैंl

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+