हजारीबागः सहेलियों के साथ शौच करने जा रही दलित छात्रा के साथ 5 मनचलों ने किया गैंगरेप

हजारीबाग। झारखंड के हाजारीबाग जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक नाबिलग लड़की के साथ 5 मनचलों ने गैंगरेप किया और फिर उसे घर पहुंचाकर फरार हो गए। आरोपितों ने घटना का वीडियो बना लिया और साथ ही धमकी भी दी कि अगर किसी को गैंगरेप की घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसी डर के चलते पहले पीड़ित छात्रा चुप रही और किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया। लेकिन जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो मामले का खुलासा हुआ।

hajaribag misdeed with dalit girl and accused record video of her

पीड़िता को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैंगरेप की घटना को लेकर एसपी मनोज रतन ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस गैंगरेप के मामले को लेकर स्पीडी ट्रायल का भी अनुरोध करेगी। ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

पीड़िता ने बताया कि बीते 18 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे उसके साथ गंगरेप हुआ। वह अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ तड़के शौच के लिए गई थी। उसी दौरान 5 लड़कों ने बाइक से उसका पीछा किया। उसकी दो सहेलियां तो भागने में सफल हो गईं लेकिन आरोपितों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पांचों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके पहले आरोपित छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए थे।

रेप पीड़िता किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आशीष दीपक, विनोद और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी आरोपित पीड़िता के गांव के रहने वाले हैं। आरोपितों की धमकी के चलते पीड़िता चुप रही लेकिन तबीयत खराब होने पर पीड़िता ने परिजनों को गैंगरेप की घटना की जानकारी दी। दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+