Bihar News: मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे का भाई बाइक चलाते हुए बना रहा था रील, हो गया कांड

Bihar News: बिहार के विभिन्न ज़िले से रील बनाने के चक्कर में युवाओं की मौत की ख़बर पढ़ने को मिल रही है। ताज़ा मामला बिहार के सीतामढ़ी ज़िले का जहां, रील बनाने की धुन ने युवक की जान ले ली। शिवहर (सीतामढ़ी) में हुए दर्दनाक हादसे से शादी की ख़ुशियां मातम में बदल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मेहसौल चौक (सीतामढ़ी) से बारात निकली थी, जिसे रामपुर यदु (शिवहर) पहुंचना था। बारात रसीद पुल (शिवहर नगर थाना क्षेत्र) के पास पहुंची ही थी, कि अचानक दर्दनाक हादसा हुआ। लोगों के हसंते-खेलते चेहरे पर मायूसी छा गई। खुशनुमा माहौल गमज़दा हो गया।

Guy was making reel while riding bike suddenly, happiness of marriage turned into sorrow bihar news

खबर शिवहर से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। बारात जा रहा दूल्हे का भाई बाइक पर रील बना रहा था। इसी दौरान बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई जबकि दूसरी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर पुल के पास की है।

बारात में शामिल लोग हंसी खुशी मज़े लेते हुए जा रहे थे, वहीं दूल्हे का भाई भी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। दिमाग में रील बनाने की सनक सवार थी, फिर क्या था एक हाथ से बाइक चलाने लगा और दूसरे हाथ से रील बना रहा था। होनी को कुछ और ही मंज़ूर था।

कुछ दूर चलते ही बाइक अनियंत्रित हुई और बाइक पर सवार दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। बारातियों ने आनन फानन में ज़ख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत बताया वहीं दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए उसे SKMCH मुजफ्फरपुर रेफ़र कर दिया गया।

सड़क हादसे में मेहसौल चौक (सीतामढ़ी) के रहने वाले मोहम्मद कैसर की मौत हो गई। वहीं आफताब नाम का युवक जख्मी हो गया। आफताब ने बताया कि कैसर एक हाथ से बाइक चलाते हुए रील बना रहा था, इसलिए हादसा हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कैसर को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+