Bihar News: ज़मीन के 'काले खेल' पर सरकार का डिजिटल वार, नकली दस्तावेज़, चोरी और दलाली खत्म!, जानिए पूरा प्लान
Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के नागरिकों को एक बड़ी राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ों की सुरक्षा को लेकर हाईटेक निगरानी शुरू हो गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए अब प्रत्येक दस्तावेज, हर लेन-देन और पूरे कार्यालय परिसर पर निगरानी रखी जाएगी।
क्यों ज़रूरी था ये कदम?
हाल के वर्षों में जमीन अभिलेखों की चोरी, सेंधमारी और आगजनी जैसी घटनाओं ने राज्य भर में हलचल मचा दी थी। हजारों आम नागरिकों की जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी फाइलें या तो लापता हो गईं या जानबूझकर नष्ट कर दी गईं। ऐसे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल निगरानी बेहद जरूरी बन गई थी।

इस पहल से क्या बदलेगा?
जनता को मिलेगा सुरक्षित रजिस्ट्री वातावरण
भ्रष्टाचार और दलाल संस्कृति पर लगाम
फर्जी दस्तावेजों के निर्माण पर रोकथाम
दस्तावेज़ों की चोरी और ग़ायब होने की घटनाओं का अंत
CCTV निगरानी की मौजूदा स्थिति:
140 जिला अवर निबंधन कार्यालयों और 9 प्रमंडलीय कार्यालयों में योजना लागू
125 कार्यालयों में कैमरे पहले ही ऑनलाइन
88 कार्यालयों में कार्य पूर्ण, 60 में कार्य प्रगति पर
रिकॉर्डिंग सीधे राज्य मुख्यालय में स्टोर और मॉनिटर
प्रमुख ज़िलों में 18-20 हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरे
छोटे कार्यालयों में 12-14 कैमरे
प्रभावित प्रमुख स्थान:
पटना, भागलपुर, बेगूसराय, बेतिया, आरा, औरंगाबाद जैसे लगभग 3 दर्जन जिलों में यह निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। इजलास, प्रतीक्षालय और अभिलेखागार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है।
जनहित में क्यों महत्वपूर्ण है यह कदम?
भूमि विवाद में राहत: सही दस्तावेज़ सुरक्षित रहने से भूमि विवादों में न्याय मिलना आसान होगा।
भ्रष्टाचार पर अंकुश: कैमरों की निगरानी से बिचौलियों और घूसखोरी पर रोक लगेगी।
जनता को भरोसा: रजिस्ट्री कराने आए नागरिकों को अब साफ और पारदर्शी प्रक्रिया मिलेगी।
न्यायिक साक्ष्य: भविष्य में किसी विवाद की स्थिति में रिकॉर्डिंग बतौर साक्ष्य उपयोगी होगी।
ई-गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम: इस पहले की लोगों ने सराहना की है, उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था बिहार को डिजिटल भूमि प्रशासन की ओर अग्रसर करती है। डिजिटल निगरानी सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी है।
बिहार सरकार की यह पहल न सिर्फ पारदर्शिता का प्रतीक है, बल्कि यह राज्य के भूमि प्रशासन को नए युग में ले जाने वाली क्रांतिकारी शुरुआत है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इससे आम नागरिकों का सिस्टम पर विश्वास और मजबूत होगा।












Click it and Unblock the Notifications