Bihar News: महिलाओं को जागरुक करने के लिए प्रदेश सरकार चला रही अभियान, मुफ्त में मिल रही सुविधाएं
Bihar News: बिहार में महिलाओं को जागरुक करने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इसी के तहत बेगूसराय ज़िला के नूरपूर गांव में स्वास्थ्य सेविकाओं ने सास-बहू और बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। इसके तहत महिलाओं को जागरुक किया गया, साथ ही उन्हें उपहार भी दिया गया।
वन इंडिया हिंदी से एएनएम अनसुइया कुमारी ने बताया कि सास-बहू और बेटी सम्मेलन किया जा रहा है। इसके तहत महिला को जागरुक किया जा रहा है, जैसे ही उन्हें पता चले की वह गर्भवति हैं। तो वह रजिस्ट्रेशन करवाएं। इसके बाद उनके स्वास्थ्य सबंधित चीज़ों का सरकार के तरफ़ से मुफ्त में सुविधा दी जाती है।

गर्भवती महिलाओं की दवाई वगैरह सभी चीज़ सरकार की तरफ़ से मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है। इसके बाद उन्हें बच्चा होने के बाद भी नवजात स्वास्थ्य संबंधित सारी चीज़े सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाती है। बच्चे को टीका लगता है, हर महीने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली जाती है।
Recommended Video
नवजात को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी होती है, तो मुफ्त में इलाज करवाया जाता है। महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए आइरन, कैल्सियम और संबंधित दवाई मुफ़्त में दी जाती है। इसके साथ डॉक्टर की सलाह भी मुफ्त है।
अनसुइया कुमारी से जब यह पूछा गया कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग सरकारी दवाई लेने से परहेज़ करते हैं। दवाई की गुणवत्ता को लेकर संशय में रहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इसलिए ही सरकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि पहले लोग सरकारी दवाई लेने से परहेज़ करते थे, लेकिन सरकारा द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम के बाद समाज के लोग काफी जागरुक हुए हैं। पूरे प्रदेश में लाखों की तादाद में महिलाओं को इसका फ़ायदा मिला रहा है। लोगों के मन में यह विश्वास जगा है कि सरकार उनके लिए अच्छी योजना चला रही है। दवाई अच्छी मिल रही है और इससे फ़ायदा भी हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications