पहले करवाई प्रेमी जोड़े की शादी, बाद में पंचायत ने 'तालिबानी फ़रमान' सुनाते हुए निकाला गांव से बाहर

Gopalganj Love Marriage News: बिहार के गोपालगंज ज़िले से प्रेमी जोड़े की शादी और फिर उन्हें गांव बदर करने का हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। 3 साल से प्रेमी जोड़े का प्रेम प्रसंग चलता आ रहा था। दोनो चोरी छिपे मुलाक़ात करते थे। ग्रामीणों के पहल से प्रेमी जोड़े विवाह के बंधन में तो बंध गए, लेकिन 'तालिबानी फरमान' ने उनकि मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

गोपालगंज ज़िले के नवादा पंचायत (बरौली थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है। जहां ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की शादी तो करवा दी लेकिन पंचायत बदर की तालिबानी सज़ा सुना दी। महापंचायत ने हिंदू-रीति रिवाज से मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई, इसके बाद भी पंचायत से बेदखल कर दिया, आपके भी ज़ेहन में यह सवाल उठा रहा होगा कि आखिर क्यों?

Gopalganj marriage

ग्रामीणों ने बताया कि भटवलिया गांव (मांझा थाना क्षेत्र) की रहने वाली युवती रिमझिम कुमारी का चंदनटोला गांव (बरौली थाने क्षेत्र) निवासी लखिन्दर महतो के बेटे भीम कुमार (छोटे बाबू) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनो समाज से चोरी छिपे पिछले तीन साल से मुलाक़ात करते आ रहे थे।

दोनों का इश्क परवान चढ़ता गया, जब इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने रिमक्षिम को घर से निकाल दिया।फिर क्या था युवती को युवक के और करीब जाने का मौक़ा मिल गया और मामला बढ़ते-बढ़ते युवती प्रेग्नेंट हो गई। युवती प्रेमी के घर पहुंची और शादी का दबाव बनाने लगी।

युवक के परिजनों ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन युवती अपने फ़ैसले पर अडिग रही। गर्भवती होने का हवाला देते हुए शादी के लिए अड़ गई। मामला पंचायत में पहुंचा, जिसके बाद ग्रामीणों के पहल से सरपंच हरिहर सिंह की मौजूदगी पंचायत हुई।

पंचायत में फैसला लि. गया कि गांव दुर्गा मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराने के बाद उन्हें पंचायत बदर (पंचायत छोड़ना) होगा। इस दौरान युवक के माता-पिता समेत गांव के सैकडों लोग मौजूद रहे। दोनों की शादी के बाद उन्हें गांव से निकाल दिया गया ताकि समाज में एक संदेश जा सके। नवयुवक कोई ग़लत क़दम नहीं उठाए।

महापंचायत के फैसले के बाद नवविवाहित जोड़े की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं पंचायत ने उन्हें अपनी मां-बात की चल-अचल संपत्ति से भी अलग रखने का फैसला दिया है। वहीं अगर दोनों के परिजनों ने प्रेमी जोड़े से संपर्क साधा तो उसके खिलाफ भी पंचायत कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+