गोपालगंजः होटल में मिली सीआईडी सब इंस्पेक्टर की लाश, कमरे में शराब की तीन बोतलें बरामद

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज शहर के जादोपुर मोड़ पर स्थित एक होटल में सीआइडी अधिकारी की संदिग्‍ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। वहीं कमरे में मृत मिले सब इंस्‍पेक्‍टर की मौत की वजह की पुलिस जांच कर रही है। मृतक सब इंस्‍पेक्‍टर की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है, जो जिले में तैनात थे और होटल के कमरे को किराये पर लेकर रहते थे।

gopalganj dead body found of cid sub inspector

संजय कुमार के शव के पास कमरे में शराब की तीन खाली बोतलें भी बरामद हुईं हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। मृत सब इंस्पेक्टर वैशाली जिला के निवासी बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीआईडी सब-इंस्पेक्टर के शव पर किसी तरह के जख्‍म का निशान नहीं मिला है। सीआइडी में कार्यरत सब इंस्पेक्टर संजय कुमार जिले में तैनात थे। वह शहर के जादोपुर रोड स्थित होटल यात्री में किराए पर कमरा लेकर रहते थे।

सोमवार की शाम होटल के मैनेजर ने नगर थाने को फोन कर जानकारी दी कि उनका कमरा सुबह से नहीं खुला है। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार व नगर थाने की पुलिस की मौजूदगी में बंद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया। दरवाजा टूटने के बाद कमरे के अंदर बिस्तर पर संजय कुमार का शव पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+