Bihar Chunav: 'मेरा टिकट कटना आठवां आश्चर्य', गोपाल मंडल ने भरा नॉमिनेशन, किस पार्टी से लड़ रहे हैं चुनाव?

Bihar Gopal Mandal Nomination: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई बागी नेताओं ने सीधे अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को खुली चुनौती दे दी है। इसी क्रम में, भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के चार बार के विधायक रहे गोपाल मंडल ने सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर सियासी माहौल गरमा दिया है।

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने के बावजूद, नामांकन के दौरान उन्होंने और उनके समर्थकों ने 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' के नारे लगाए। मंडल ने ऐलान किया है कि वह चुनाव जीतकर फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही जाएंगे। उनका यह कदम साफ दर्शाता है कि जेडीयू के भीतर असंतोष चरम पर है, जिससे गोपालपुर सीट पर अब त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है।

Bihar Gopal Mandal Nomination

'मुझे दरकिनार करने वाले ही दरकिनार हो गए'

मीडिया से बातचीत में गोपाल मंडल ने साफ कहा, 'मैं निर्दलीय हूं, मुझे दरकिनार कर दिया गया। दरकिनार करने वाले दरकिनार हो गए, मैं नहीं।' उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उनका प्रेम और विश्वास बरकरार है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, 'नीतीश कुमार को मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। चुनाव जीतकर फिर उन्हीं के साथ जाऊंगा।' मंडल ने अपने टिकट कटने को 'आठवां आश्चर्य' बताते हुए कहा कि वह चुनाव जीतकर यह साबित कर देंगे कि उनका टिकट कटना क्षेत्र का दुर्भाग्य था।

RJD का ऑफर ठुकराया, क्यों?

नामांकन से पहले राजनीतिक गलियारों में गोपाल मंडल के अन्य दलों में जाने की चर्चा थी। इस पर उन्होंने खुलासा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समेत एक अन्य पार्टी ने उन्हें टिकट की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह केवल गोपालपुर से ही चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: कौन हैं मुकेश रौशन जिन्हें RJD ने तेज प्रताप के खिलाफ उतारा? महुआ में बढ़ी लालू के लाल की टेंशन

'सिंबल उड़ गया तो क्या हुआ, मैं लड़ाकू आदमी हूं'

गोपाल मंडल ने कहा कि चार बार चुनाव जीतने के बाद पांचवीं बार भी जीत निश्चित है। 'जनता हमें देख रही है और हम जनता को। सिंबल उड़ गया तो क्या हुआ, मैं लड़ाकू आदमी हूं, लड़ता रहूंगा।' पार्टी दबाव पर उन्होंने कहा - 'मेरे जैसे आदमी पर कोई दबाव बना सकता है क्या?' उन्होंने जदयू प्रत्याशी बुलों मंडल पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'मेरी जीत पक्की है। संगठन हमारे साथ है।'

'मेरा टिकट कटना क्षेत्र का दुर्भाग्य'

गोपाल मंडल ने कहा, 'जब मैंने समता पार्टी से चुनाव लड़ा था, तब 53 हजार वोट आए थे। इतना वोट लाकर कौन हारता है? मेरा टिकट नहीं कटना चाहिए था, यह क्षेत्र का दुर्भाग्य है।' उन्होंने अंत में कहा, 'मुझे हराने के लिए जिला अध्यक्ष तक बदल दिया गया, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ेगा। मैं भिड़ने और जीतने वाला आदमी हूं।'

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ भागा मुकेश सहनी का उम्मीदवार, BJP प्रत्याशी का कर दिया समर्थन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+