कौन था हेलमेट वाला? पहले से खड़ा था शूटर, कार से उतरते ही मारी गोली, गोपाल खेमका हत्याकांड का CCTV वायरल

Gopal Khemka Murder CCTV: पटना के नामी बिजनेसमैन और भारतीय जनता पार्टी के नेता गोपाल खेमका की हत्या का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। शुक्रवार 04 जुलाई की देर रात यह वारदात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के 'पनाश होटल' के पास हुई, जब गोपाल खेमका अपनी कार से घर लौट रहे थे।

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक नीली शर्ट और काले रंग का हेलमेट पहने गोपाल खेमका के अपार्टमेंट के बाहर खड़ा था और फोन पर किसी से बात कर रहा था। थोड़ी देर बाद खेमका अपनी कार से वहां पहुंचे, उनके पीछे एक और गाड़ी थी जिसमें एक महिला और उनका स्टाफ बताया जा रहा है।

Gopal Khemka Murder CCTV

जैसे ही उनकी कार अपार्टमेंट के गेट के पास रुकी और गार्ड गेट खोलने लगा, वही घात लगाए हेलमेटधारी शूटर दौड़ता हुआ आया और सीधे गोपाल खेमका पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही खेमका स्टेयरिंग व्हील पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पीछे से आ रही कार में मौजूद महिला और एक पुरुष घबराकर बाहर निकले। गार्ड ने गेट खोला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गोपाल खेमका की जान जा चुकी थी और शूटर अपनी बाइक से मौके से फरार हो गया। हालांकि ये हेलमेट वाला शूटर कौन था, कहां से आया था और कब से गोपाल खेमका के घर के बाहर खड़ा था, इसकी जानकरी अभी सामने आई है। पटना पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जांच कर रही है।

गोपाल खेमका की हत्या के कारण का अभी तक चला पता

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक गोली और उसका खोल बरामद किया है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने जानकारी दी कि, "4 जुलाई की रात करीब 11 बजे गांधी मैदान साउथ थाना क्षेत्र में गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची। इलाके को घेर लिया गया है और जांच जारी है।"

हत्या के पीछे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस CCTV फुटेज की गहन जांच कर रही है। साथ ही एक विशेष जांच टीम (SIT) भी बनाई गई है जो पूरे मामले की तह तक जाएगी।

बेटे गुंजन खेमका की भी हो चुकी है हत्या

इससे पहले साल 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब पिता की इस तरह हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं -क्या खेमका परिवार किसी रंजिश का शिकार हो रहा है?

यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि बिहार की कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल बनकर उभरी है। अब देखना है कि SIT इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+