Bihar News: CM नीतीश कुमार को गिरिराज सिंह ने लिखा पत्र, UP की तर्ज़ पर कर दी ये मांग
Giriraj Singh Letter To Bihar CM: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुनावी दांव खेलते हुए सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिख है।
बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंग ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बिहार में हलाल प्रोडक्ट्स को बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर बिहार में भी हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स की आड़ में जिहाद चल रहा है। इसलिए इस पर तुरंत प्रतिबंध लगना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने दावा करते हुए कहा कि हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स कारोबार के पीछे बज़ी साज़िश चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में गिरिराज सिंह ने लिखा कि प्रदेश में कई खाद्य पदार्थ और ग़ैर ज़रूरी चीज़ों में हलाल कारोबार हो रहा है।
हलाल प्रोडक्ट्स में भोजन में इस्तेमाल की जाने वाली तेल, मिक्सचर, मेवा, मिठाई, दवाई के साथ ही मेडिक एक्विपमेंट्स शामिल हैं। हलाल सर्टिफिकेट देने के लिए कुछ संस्थाएं स्वयंभू हो गई हैं। मोटी रकम देकर कुछ कंपनियां सर्टिफिकेट ले रही हैं, जो कि बड़ी साज़िश है।
भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश में 2 ट्रिलियन डॉलर तक हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े कारोबार का बिज़नेस है। इसकी आड़ में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। गहराई से इसकी जांच होने चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया है। नीतीश सरकार को भी इस तरह की कार्रवाई करनी चाहिए। बिहार जैसे बड़े प्रदेशों में भी हलाल प्रोडक्ट्स के नाम पर बड़ा जिहाद जारी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चाहिए कि बांटने वाले और साज़िश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। यह एक बड़ी साज़िश है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स के निर्माण, बिक्री और स्टोरेज पर यूपी में बैन लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications