Gaya News: जब आचानक बोधगया अंचल कार्यालय पहुंचे DM डॉ. त्यागराजन एसएम, दिये ये आदेश
Gaya News: गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन की कार्यशैली की जिला के लोग तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। आये दिन वह विकास कार्यों और लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की समीक्षा बैठक और औचक निरीक्षण करते रहते हैं।
बुधवार को एक बार डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बोधगया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल अधिकारी बोधगया से विभिन्न प्रकार के किया जा रहे हैं कार्यों की जानकारी ली। बताया गया है कि बोधगया में कुल 14 हल्का है तथा 9 राजस्व कर्मचारी पदस्थापित है।

जिला पदाधिकारी ने अपर सम्हर्ता राजस्व को निर्देश दिया कि बोधगया सहित अन्य अंचलों में जिला स्तर से ही रेंडमाइजेशन करवा कर ही राजस्व कर्मचारियों के हल्का का बंटवारा करें। अंचल अधिकारी के माध्यम से हल्का बंटवारा में अनियमितता आने की शिकायतें प्राप्त होती रहती है।
बोधगया अंचल कार्यालय में एक सेवानिवृत कर्मी प्रदीप कुमार जो लगभग 2015-16 में बोधगया आंचल से ही रिटायर्ड हो चुके हैं। उसके बाद भी संविदा पर बोधगया आंचल में ही एक्सटेंशन दिया जा रहा था, परंतु जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्रोतों से बोधगया आंचल में कार्यों का सही ढंग से संपादन नहीं करने संबंधित शिकायत मिल रही थी।
एक ही आंचल में 5 साल से अधिक समय तक जमे रहना ठीक नहीं देखते हुए, संविदा एक्सटेंशन पर रोक लगाते हुए सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी ने ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित जानकारी लेने पर बताया गया कि बोधगया आंचल में 739 आवेदन म्यूटेशन से संबंधित लंबित है।
जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने 15 दोनों का समय देते हुए निर्देश दिया है कि जितने भी आवेदन लंबित है, उसे नियमानुसार जांच करते हुए पेंडेंसी को समाप्त करें। अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया है कि डिजिटल रूम जहां सारे रिकॉर्ड रखे गए हैं उसे निरीक्षण करें एवं रखी अभिलेखों को रैंडमली जांच करें। म्यूटेशन के रिजेक्ट किए गए आवेदनों को रैंडमली जांच करें।












Click it and Unblock the Notifications