Gaya News: परीक्षा दे रहे थे छात्र, औचक निरीक्षण में पहुंच गए अधिकारी, फिर क्या ये काम

Gaya Exam Centre News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा प्रदेश भर में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसलिए प्रदेश के सभी ज़िलों में संबंधित अधिकारी निगाह बनाए हुए हैं।

परीक्षा सही तरीक़े से हो रही या नहीं, इसी की जांच के लिए गया प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राजस्व अंजनी कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र पर उन्होंने रेंडमली कई परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड से मिलान करते हुए जांच की।

Gaya News: Students were giving exams, officers arrived for surprise inspection, did this work

अंजनी कुमार ने सभी केंद्राधीक्षक, वीक्षक, मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य सभी लोगों को आईकार्ड पहन कर ड्यूटी करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कई परीक्षा केंद्रों के कमरे में पर्याप्त रोशनी नहीं रहने पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने केंद्राधीक्षक को अविलम्ब अतिरिक्त बल्ब एवं ट्यूब लाइट लगवाने का सख्त निर्देश दिए।

सबसे पहले उन्होंने गया कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उपस्थित वीक्षकों से परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग के बारे में जानकारी हासिल की। मानविकी भवन के सभी कमरों, कॉमर्स भवन के सभी कमरों, साइंस भवन के कमरों में लगातार निरीक्षण किया। इसके बाद उ जगजीवन कॉलेज परीक्षा केंद्र के कई परीक्षा कमरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी वीक्षक को निर्देश दिया कि ओएमआर शीट बच्चों का अच्छे तरीके से मिलान करें। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को फ्रीस्किंग में कोई कोताही नहीं बरते। उन्होंने उपस्थित सभी मजिस्ट्रेट एवं वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रथम पाली को ध्यान में रखते हुए हर हाल में सभी अधिकारी सुबह 8:00 बजे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।

गया कॉलेज के बाहरी परिसर में रह कर विधि व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वहीं निर्देश दिया कि माइक के माध्यम से बाहर खड़े सभी परीक्षार्थियों को लगातार जरूरी सूचना अनाउंसमेंट करवाते रहें। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि उक्त परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखें।

कदाचार को बिल्कुल समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल कर रही है। सभी दंडाधिकारियो, केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों को निर्देश दिया कि अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर कदाचार करते हुए छात्र मिले तो संबंधित दंडाधिकारियो, केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जगजीवन कॉलेज परीक्षा केंद्र निरीक्षण के दौरान उन्होंने उड़न दस्ता दल दंडाधिकारी एवं परीक्षा केंद्र के वरीय जोनल दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि बाहरी परिसर को भी अच्छे से निरीक्षण करते रहे। बेवजह गेट पर जमावड़ा ना रहे इसे सुनिश्चित करवायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+