Gaya News: खनन बना मौत की सबब, एक व्यक्ति की गई जान, तत्काल मुआवाज़ राशि देने का निर्देश
Gaya Accident Latest News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से पिछले दिनों 24 लोगों की डूबने से मौत की ख़बर सामने आई थी। वहीं अब प्रदेश के गया ज़िले से एक व्यक्ति की तालाब में गिरने से मौत की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह मोचारिम तालाब में गिर गया। वहीं तालाब में गिरने से उसकी मौत हो गई।
गया ज़िलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने हमेशा की तरह मामले में तुरंत संज्ञान लिया। घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं अंचल अधिकारी बोधगया को तुरंत मुआवज़ा राशि देने का निर्देश दिया है।

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी सदर और ज़िला खनन पदाधिकारी निर्देश दिया कि मौके जायज़ा लें और भविष्य में इस तरह का हादसा दोबारा नहीं हो, इस बाबात ठोस उपाय करें। इससे पहले भी गया जिलाधिकारी को इस तरह की शिकायत मिली थी।
गया जिला अधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सितंबर महीने में मोचारिम तालाब का भ्रमण किया था। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदार के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे। गड्ढे को भरने की कोशिश की गई थी, लेकिन पानी के तेज़ प्रभाव की वजह से गड्ढा पूरा नहीं भर पाया था।
मोचारिम तालाब में हुए हादसे के बाद तुरंत जिला खनन पदाधिकारी को बैरीकेटिंग का आदेश दिया गया। इसके साथ ही भविष्य में उन जगहों पर किसी प्रकार का खनन नहीं करने के लिए विभाग मुख्यालय को अनुंशसा पत्र भेज दिया गया है।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बोधगया अंचल अधिकारी कमल नयन ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया है। तत्काल पीड़ित परिवार को 20 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता की गई है। वहीं 3 हज़ार रुपये क्रिया क्रम के लिए दिया गया है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन के तहत 4 लाख रुपये की मुआवज़ा राशि जल्द ही दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications