Lok Sabha Chunav: पूर्व मंत्री ने भाजपा के दिग्गज नेताओं को लिया निशाने पर, वायरल तस्वीर दिखाते हुए कही ये बात

Ground Report Gaya Lok Sabha Seat: बिहार में गया लोकसभा सीट पर काफी दिलचस्प मुक़ाबला होने की उम्मीद दिख रही है। 'एनडीए' की तरफ़ जीतन राम मांझी अपनी पार्टी के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं 'इंडिया' की तरफ़ से राजद नेता कुमार सर्वजीत ने चुनावी ताली ठोकी है।

गया में पक्ष और विपक्ष के नेता क्या दावा कर रहे हैं, मतदाताओं का क्या मूड है जानने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची। इसी क्रम में महागठबंधन के दिग्गज नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव से खास बातचीत हुई। उन्होंने अपनी पार्टी के जीत का दावा करते हुए एनडीएगठबंधन पर जमकर निशाना साधा। नीचे वीडियो में देखें उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Gaya Lok Sabha Seat RJD MLA Surendra Prasad Yadav PM Modi On President Murmu Viral Pics

बेलागंज से राजद विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोग इस बार के लोकसभा चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। एनडीए गठबंधन के छलावा से जनता ऊब चुकी है, जिस गठबंधन के नेता देश के राष्ट्रपति पद की गरिमा को नहीं बचा सकते, राष्ट्रपति को सम्मान नहीं दे सकते, वह जनता की क्या सुनेंगे।

Recommended Video

    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने साधा पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर निशाना

    सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह एक तस्वीर है, जिसमें पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी बैठे हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू खड़ी हैं, क्या उनके लिए एक कुर्सी नहीं लग सकती है। जिस पार्टी के नेता अगड़े-पिछड़े की सियासत करने में राष्ट्रपति तक को नहीं छोड़ रहे, वह जनता के हितों की क्या बात करेंगे।

    सियासी खेल में भाजपा नेताओं ने मानवता को तार-तार कर दिया है। देश के सबसे बड़े ओहदे पर बैठी राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से हैं, सिर्फ इसलिए उन्हें पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी ने साथ बैठाना सही नहीं समझा। इस बात से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भाजपा नेताओं की सोच क्या है।

    महंगाई, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य और शिक्षा उनके लिए मुद्दा नहीं है, बस धर्म और जाति में बांटकर भाजपा राजनीति कर रही है। जनता इस बात को अच्छे तरीक़े से समझ चुकी है कि, जो सच्चाई के साथ लोगों के हितों के लिए काम करना चाहता है। उसे ईडी और सीबीआई के ज़रिए परेशान किया जा रहा है। जनता इन सभी चीज़ों का जवाब मतदान के दिन देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+