बिहार: खून से लथपथ महिला घर पहुंची, बताई दरिंदगी की कहानी
पटना। बिहार में एक महादलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसे चाकू की नोंक पर लेकर उसके साथ मार-पिटाई की, उसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता खून से लथपथ अपने घर पहुंची। जिसके बाद तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया, साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला पटना के पूर्णिया जिले का है। यहां की रहने वाली एक महादलित महिला बुधवार की शाम किसी काम से बाहर निकली थी। जिसे रास्ते में अकेला जाते देख गांव के ही तीन लोगों पीछे लग गए और सुनसान जगह देखते ही चाकू की नौंक पर उसे अगवा कर लिए। आरोप है कि आरोपी पीड़िता को खेत पर ले गए वहां उसके साथ बारी-बारी से तीनो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी उसे उसी हाल में छोड़ कर आसानी से फरार हो गए।
होश आने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार वालों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और लिखित शिकायत देते हुए गांव के प्रकाश मंडल, बबलू मंडल और एक अज्ञात में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश मंडल और बबलू मंडल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलिया थाना में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिन से पूछताछ कर अन्य एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications